बिजनेस

Stocks In News: वेदांता, अडानी पोर्ट और NTPC सहित इन 10 से ज्यादा स्टॉक्स में रहेगी हलचल, बनाए रखें नजर

घरेलू शेयर बाजार में आज, 12 जनवरी को कई अहम स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं। Q3 नतीजों, बड़े कॉरपोरेट फैसलों, भारी निवेश योजनाओं और IPO से जुड़ी अपडेट्स के चलते बाजार में चुनिंदा शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। वेदांता, अडानी पोर्ट्स, NTPC, ITC और IREDA जैसे दिग्गज शेयरों पर खास फोकस रहेगा, क्योंकि इन कंपनियों से जुड़ी ताजा खबरें आज के कारोबार की दिशा तय कर सकती हैं।

Image

इन शेयरों में रहेगी हलचल (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks in News: शेयर बाजार में कई कंपनियों के तिमाही नतीजों, बड़े कॉरपोरेट डेवलपेंट्स और IPO अपडेट्स के चलते चुनिंदा स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। रियल एस्टेट, पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर, FMCG और टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने अहम घोषणाएं की हैं, जिनका असर आज के कारोबार में दिख सकता है।

तिमाही नतीजों से हलचल

रियल एस्टेट डेवलपर Signature Global India ने दिसंबर तिमाही में बिक्री बुकिंग में 27% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी की सेल्स बुकिंग घटकर 2,020 करोड़ रुपये रही, जबकि फेस्टिव सीजन में हाउसिंग डिमांड मजबूत बनी रही।

रिटेल सेक्टर की दिग्गज Avenue Supermarts ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.28% बढ़कर 855.78 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिसे रेवेन्यू ग्रोथ का सपोर्ट मिला।

सरकारी NBFC Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) ने दिसंबर तिमाही में 37% सालाना उछाल के साथ 585 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया।

टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी Tejas Networks को लगातार दूसरी तिमाही घाटा हुआ है। Q3 में कंपनी को 196.55 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड लॉस हुआ, जिसकी बड़ी वजह BSNL से ऑर्डर डिफरमेंट और कमजोर सेल्स रहीं।

इंजीनियरिंग सेक्टर की Elecon Engineering Company का मुनाफा बढ़ती लागत के दबाव में रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 33% गिरकर 71.99 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, Transformers and Rectifiers India ने मजबूत रेवेन्यू के दम पर 37% की छलांग लगाई। कंपनी का Q3 नेट प्रॉफिट 76 करोड़ रुपये पहुंच गया।

बड़े फैसले और निवेश योजनाएं

मेटल सेक्टर की दिग्गज Vedanta को बड़ी राहत मिली है। NCLT मुंबई ने वेदांता, वेदांता एल्युमिनियम, तलवंडी साबो पावर, माल्को एनर्जी और वेदांता आयरन एंड स्टील से जुड़ी ग्रुप रीस्ट्रक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दे दी है।

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में Adani Ports and Special Economic Zone चर्चा में है। कंपनी के एमडी करण अडानी ने बताया कि अडानी ग्रुप गुजरात के कच्छ क्षेत्र में अगले पांच साल में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

पावर सेक्टर की महारत्न NTPC छत्तीसगढ़ में कोयला आधारित सिंथेटिक नेचुरल गैस प्लांट लगाने की योजना बना रही है। इस प्रोजेक्ट में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।

रियल एस्टेट में Lodha Developers ने मुंबई, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में पांच जमीन पार्सल खरीदे हैं। इन प्रोजेक्ट्स की अनुमानित सेल्स वैल्यू करीब 34,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

LG Electronics की आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में 5,000 करोड़ रुपये की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तेजी से आकार ले रही है, जिसे राज्य सरकार ने कन्फर्म किया है।

ITC को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में लीजहोल्ड जमीन के लिए लेटर ऑफ अलॉटमेंट मिला है। इस जमीन की वैल्यू 326.50 करोड़ रुपये है और इससे कंपनी के होटल बिजनेस को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ऑयल सेक्टर में Oil and Natural Gas Corporation ने आंध्र प्रदेश के मोरी-5 वेल पर रिकॉर्ड पांच दिन में वेल कंट्रोल हासिल कर लिया है, जो ऑपरेशनल लिहाज से बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article