Stocks To Watch: गुरुवार को सेंसेक्स 454.69 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 72,488.99 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 152.10 अंक या 0.69 प्रतिशत नीचे 21,995.80 पर आ गया। निफ्टी पर सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, नेस्ले इंडिया, ओएनजीसी, अडानी एंटरप्राइजेज और टाइटन कंपनी शामिल रहे, जबकि चढ़ने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और एलटीआईमाइंडट्री शामिल हैं। आज भी अलग-अलग खबरों के कारण कई शेयर फोकस में रहेंगे।
ये भी पढ़ें -
इंफोसिस
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी ने FY24 की मार्च तिमाही में 7,969 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। आयकर रिफंड के कारण पिछली तिमाही की तुलना में इसके प्रॉफिट में 30.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
बजाज ऑटो
पुणे स्थित दोपहिया और तिपहिया निर्माता ने FY24 की मार्च तिमाही में 1,936 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक रहा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
कंपनी ने मार्च तिमाही में 536.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 104.3 प्रतिशत अधिक है। इसमें मजबूत इनकम के साथ-साथ ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी शामिल है।
रेल विकास निगम
आरवीएनएल ने भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में साझेदारी और सहयोग के लिए तुर्किश इंजीनियरिंग कंसल्टिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग (TUMAS इंडिया) के साथ एक समझौता किया है।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन
सार्वजनिक उद्यम विभाग (ओपीई) ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन या हुडको को नवरत्न का दर्जा दिया है।
आईटीसी
आईटीसी की सब्सिडियरी कंपनी इन्फोटेक इंडिया ने 485 करोड़ रुपये में क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर ब्लेजेक्लान टेक्नोलॉजीज की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है।
वोडाफोन आइडिया
टेलीकॉम ऑपरेटर का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर 19 अप्रैल को सब्सक्रिप्श के दूसरे दिन खुलेगा। पहले दिन इसके ऑफर को 26 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
