बिजनेस

Stocks To Buy: Jio फाइनेंशियल लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर, एक्सपर्ट की राय, 'आगे कराएगा कमाई'

Jio Financial Share Price Target: मार्कट एक्सपर्ट ने जियो फाइनेंशियल को लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर बताया है। उन्होंने फिलहाल शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है।

Image

जियो फाइनेंशियल शेयर का टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो फाइनेंशियल फिलहाल करें होल्ड
  • फ्यूचर में देगा अच्छा रिटर्न
  • ग्रोथ की है उम्मीद

Jio Financial Share Price Target: बुधवार को जियो फाइनेंशियल का शेयर BSE पर 0.80 रु या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 328.60 रु पर बंद हुआ। यदि आपके पास जियो फाइनेंशियल के शेयर हैं या आप खरीदना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट की राय जान लीजिए। जियो फाइनेंशियल के शेयर फिलहाल होल्ड करने की सलाह है। आगे विस्तार से जानिए मार्केट एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

जियो फाइनेंशियल में क्या करें

ईटी नाउ स्वदेश के एक शो में मार्केट एक्सपर्ट शर्मिला के सामने एक निवेशक का सवाल आया कि मैंने 347 रु के भाव पर कंपनी के 250 शेयर खरीदे हैं। आगे इस शेयर में क्या करना चाहिए। सवाल के जवाब में शर्मिला ने एक साल के आउटलुक पर शेयर को Hold करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाव और वित्तीय नतीजों के लिहाज से शेयर काफी पॉजिटिव प्राइस पर है। ऐसे में इसके जल्दी ऊपर जाने की संभावना नहीं है। मगर शर्मिला ने कंपनी के बिजनेसों पर भरोसा जताया है, जिनमें आगे ग्रोथ की उम्मीद है।

बड़े और अच्छे नाम वाली कंपनियों से जुड़ रही जियो फाइनेंशियल

शर्मिला ने कहा कंपनी जिन कारोबार में एंट्री कर रही है और जिनसे जुड़ रही है, वो अच्छे हैं। इन्हीं चीजों के आधार पर उन्होंन शेयर में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश बरकरार रखने की सलाह दी। यानी ये आगे अच्छा रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article