बिजनेस

BHEL Share Price Target: BHEL स्टॉक में बंपर कमाई का मौका! जानें ब्रोकरेज का शेयर प्राइस टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 14, 2024, 04:37 PM IST

BHEL Share Price Target 2024: BHEL ने एनएलसी इंडिया (NLC India) से 15000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर प्राप्त किया है। यह आधुनिक सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित है और झारसुगुड़ा जिले में स्थित है।

Image

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)

Photo : Times Now Digital

BHEL Share Price Target 2024: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ओडिशा में 2,400 मेगावाट (3 x 800 मेगावाट - चरण I) पिट हेड ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए एनएलसी इंडिया (NLC India) से 15000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर प्राप्त किया है। यह आधुनिक सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित है और झारसुगुड़ा जिले में स्थित है। परियोजना के पहले यूनिट को वित्तीय वर्ष 2028-29 में चालू किया जाना है। ऐसे में घरेलू ब्रोकरेज हाउस एंटिक ने BHEL के शेयरों पर खरीद रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर्स में 15 प्रतिशत की अपसाइड क्षमता देखी है। ब्रोकरेज ने कहा था कि एनएलसी के तालाबीरा प्रोजेक्ट को जीतने के लिए भेल अच्छी तरह से तैनात है जो एक बदलाव की कहानी हो सकती है। अब कंपनी ने यह प्रोजेक्ट जीत लिया है। इसके अलावा, कंपनी के लिए 20GW+ थर्मल पावर ऑर्डर पाइपलाइन में हैं।

BHEL Share Price Target: कितना है टारगेट

कंपनी ने वंदे भारत ट्रेनसेट ऑर्डर भी हासिल किया है जो रेलवे सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा, रक्षा ऑर्डर भी कंपनी के लिए विकास चालक के रूप में उभर रहे हैं। ब्रोकरेज ने 230 रुपये के टारगेट के लिए खरीद रेटिंग बनाए रखी है, जिसका मतलब 15 प्रतिशत की तेजी है।

पिछले तीन महीनों में 52 फीसदी का मिला रिटर्न

BHEL S&P BSE 200 इंडेक्स का एक हिस्सा है। पीएसयू स्टॉक पिछले तीन महीनों में 52 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। BHEL के स्टॉक में पिछले छह महीनों में 128 फीसदी काी बढ़त हासिल की है। एक साल की अवधि में, पीएसयू स्टॉक में 150 फीसदी की जबरदस्त रैली आई है। पिछले दो और तीन वर्षों में, भेल के शेयरों ने क्रमशः 239 प्रतिशत और 417 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है। बीएसई वेबसाइट के अनुसार, 13 जनवरी भेल का मार्केट कैप 68,387.72 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article