बिजनेस

Stocks in News: ओला इलेक्ट्रिक, टाटा मोटर्स और समेत इन 12 शेयरों पर रखें नजर, खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे

Stocks to Watch Today on 14 January तिमाही नतीजों, कॉरपोरेट एक्शन और रेगुलेटरी वजहों से आज 12 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। खबरों के दम पर हलचल वाले इन शेयरों में ऑटो, बैंकिंग, इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स शामिल हैं। खासतौर पर ओला इलेक्ट्रिक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड निवेशकों की नजरों में रहेंगे।

Stock To Watch

खबरों वाले शेयर (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks in News Today: आज 14 जनवरी को शेयर बाजार में कई कंपनियों के तिमाही नतीजों, कॉरपोरेट ऐलानों और IPO अपडेट्स के चलते चुनिंदा स्टॉक्स पर खास नजर रहने वाली है। इंश्योरेंस से लेकर बैंकिंग, आईटी सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी, EV और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयर खबरों के दम पर एक्शन में रह सकते हैं।

ICICI Lombard

जनरल इंश्योरर ICICI Lombard ने दिसंबर तिमाही में प्रॉफिटेबिलिटी के मोर्चे पर दबाव दिखाया है। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 9 प्रतिशत गिरकर 659 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का PAT 724 करोड़ रुपये था।

ICICI Prudential Life

ICICI Prudential Life Insurance Company ने दिसंबर 2025 तिमाही में मजबूत ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का PAT 19.6 प्रतिशत बढ़कर 390 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Bank of Maharashtra

सरकारी बैंक Bank of Maharashtra ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। बैंक का नेट प्रॉफिट 26.5 प्रतिशत बढ़कर 1,779 करोड़ रुपये रहा। बैंक की ग्रोथ के पीछे इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी को प्रमुख वजह बताया गया है।

Tata Elxsi

Tata Elxsi ने Q3FY26 में बेहतर ऑपरेटिंग ट्रैक्शन दिखाया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 29.6 प्रतिशत बढ़कर 109 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 84.1 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 3.8 प्रतिशत तिमाही आधार पर बढ़कर 953.5 करोड़ रुपये पहुंचा, वहीं EBIT 17.7 प्रतिशत बढ़कर 199.9 करोड़ रुपये रहा।

Just Dial

Just Dial ने दिसंबर तिमाही में मुनाफे के मोर्चे पर कमजोरी दिखाई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.2 प्रतिशत सालाना आधार पर घटकर 117.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 131.3 करोड़ रुपये था। हालांकि रेवेन्यू 6.4 प्रतिशत बढ़कर 305.6 करोड़ रुपये पहुंचा और EBITDA 9.6 प्रतिशत बढ़कर 95.2 करोड़ रुपये रहा।

5paisa Capital

ब्रोकिंग और फिनटेक कंपनी 5paisa Capital का दिसंबर तिमाही में मुनाफा कमजोर रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 24 प्रतिशत गिरकर 12.3 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 16.2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट रिपोर्ट किया था।

Indian Hotels

Indian Hotels Company ने तमिलनाडु के Tuticorin में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। कंपनी ने यहां 100-key ग्रीनफील्ड Ginger होटल के लिए साइनिंग की घोषणा की है।

Ola Electric

EV कंपनी Ola Electric ने अपने Ola Muhurat Mahotsav कैंपेन को दोबारा लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि उसके 4680 Bharat Cell प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे कंज्यूमर डिमांड और बुकिंग ट्रेंड पर असर दिख सकता है।

Tata Motors PV

Tata Motors Passenger Vehicles के MD और CEO Shailesh Chandra के मुताबिक भारत में पैसेंजर व्हीकल सेल्स 2026 में करीब 10 प्रतिशत बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार GST रेट कट से डिमांड को सपोर्ट मिलने और SUV सेगमेंट में तेज ग्रोथ की संभावना जताई गई है।

GMR Airports

GMR Aero Cargo and Logistics ने Rajiv Gandhi International Airport पर देश का पहला airside reefer truck लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक यह टेंपरेचर-कंट्रोल्ड कार्गो ऑपरेशंस के लिए एक अहम कदम है और लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में नई क्षमता जोड़ सकता है।

NLC India

Navratna PSU NLC India ने गुजरात सरकार के साथ बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए एक नॉन बाइंडिंग MoU साइन किया है। इस प्रस्तावित निवेश का आकार करीब 25,000 करोड़ रुपये बताया गया है, जिससे कंपनी के ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो को लेकर बाजार की नजर बनी रहेगी।

Thomas Cook India

Thomas Cook India ने गुजरात में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के साथ MoU साइन किया है। यह डेवलपमेंट कंपनी के ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस से जुड़े आउटलुक पर असर डाल सकता है।

निवेशकों के लिए संकेत

आज के ट्रेड में इंश्योरेंस, बैंकिंग, आईटी, ब्रोकिंग, EV, ऑटो, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रा और PSU-ग्रीन एनर्जी से जुड़े स्टॉक्स खबरों के दम पर तेज मूवमेंट दिखा सकते हैं। नतीजों वाले शेयरों में वॉल्यूम बढ़ सकता है, जबकि IPO अलॉटमेंट अपडेट से नए लिस्टिंग प्ले पर भी बाजार की नजर रहेगी।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article