बिजनेस

Stocks in News: टाइटन, इंडिगो और भारत फोर्ज सहित इन 9 शेयरों में खबरों के दम पर रहेगी हलचल, रखें नजर

Stocks in News Today: 2025 के अंतिम ट्रेडिंग सेशन में कई बड़ी लिस्टेड कंपनियों से जुड़ी अहम कॉरपोरेट अपडेट्स सामने आए हैं। डिफेंस ऑर्डर, टैक्स डिमांड, बोर्ड लेवल के बदलाव, विदेशी ऑर्डर और एसेट मोनेटाइजेशन जैसी खबरों के चलते आज इन शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

Image

इन खबरों में दिखेगी हलचल (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks in News: साल के आखिरी लिह शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर से लेकर एविएशन, फार्मा, बैंकिंग और पावर तक कई दिग्गज कंपनियों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं। Bharat Forge को जहां 1,662 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर मिला है, वहीं IndiGo पर सैकड़ों करोड़ की GST डिमांड से दबाव दिख सकता है। दूसरी ओर Titan में टॉप लेवल नियुक्ति, Power Grid का एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट, Lupin का विदेशी अधिग्रहण और RITES का ओवरसीज ऑर्डर आज के कारोबार में इन शेयरों को फोकस में रख सकता है। निवेशकों के लिए साल के आखिरी सेशन में ये सभी अपडेट्स दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं।

Bharat Forge: डिफेंस ऑर्डर से मजबूती

Bharat Forge ने रक्षा मंत्रालय के साथ 1,662 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह ऑर्डर भारतीय सेना और नौसेना के लिए क्लोज-क्वार्टर बैटल कार्बाइन और उससे जुड़े एक्सेसरीज की सप्लाई से जुड़ा है। यह डील कंपनी के डिफेंस सेगमेंट को और मजबूत कर सकती है।

IndiGo: GST डिमांड से दबाव

InterGlobe Aviation ने FY19 से FY23 के लिए 458.26 करोड़ रुपये की GST डिमांड मिलने की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर सही नहीं है और इसे अपीलेट अथॉरिटी में चुनौती दी जाएगी। खबर के चलते शेयर में वोलैटिलिटी रह सकती है।

Titan Company: नई चेयरपर्सन की नियुक्ति

Titan Company ने IAS अधिकारी संध्या वेणुगोपाल शर्मा को बोर्ड में चेयरपर्सन और एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 4 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी और वह को-प्रमोटर TIDCO का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Power Grid: बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट

Power Grid Corporation of India को आंध्र प्रदेश में बड़े बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए Letter of Award मिला है। यह प्रोजेक्ट टैरिफ-बेस्ड कंपटीटिव बिडिंग के जरिए हासिल किया गया है, जो कंपनी की ग्रीन एनर्जी स्ट्रैटेजी को सपोर्ट करता है।

Lupin: VISUfarma अधिग्रहण अपडेट

Lupin ने बताया कि एम्स्टर्डम बेस्ड VISUfarma BV का अधिग्रहण प्रगति पर है। यह डील कंपनी की सब्सिडियरी Nanomi BV के जरिए हो रही है और 28 फरवरी 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

RBL Bank: टॉप मैनेजमेंट में बदलाव

RBL Bank ने जानकारी दी है कि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आहूजा 20 फरवरी 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने पर रिटायर होंगे। यह अपडेट बैंक के नेतृत्व से जुड़े बदलावों को दर्शाता है।

RITES: जिम्बाब्वे से विदेशी ऑर्डर

RITES को जिम्बाब्वे की Berhard Development Corporation से 3.6 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर केप गेज डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की सप्लाई से जुड़ा है और कंपनी के इंटरनेशनल पोर्टफोलियो को मजबूत करता है।

IFCI: हिस्सेदारी बेचकर कैश इन

IFCI ने NEDFi में अपनी 10 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी बेचकर 121.77 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह कदम कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Shankara Building Products: हिस्सेदारी बिक्री

Shankara Building Products में Dhunseri Ventures ने 0.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। 1.22 लाख शेयर 101.71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बिके, जिससे करीब 1.2 करोड़ रुपये की डील हुई।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article