बिजनेस

Stocks To Watch Today: वेदांता, RIL, सुजलॉन और एक्साइड इंडस्ट्रीज समेत इन शेयरों पर रखें नजर, चेक करें पूरी लिस्ट

Important Stocks Today: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक 5 सितंबर को होगी, जिसमें कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। रिलायंस को सरकार की पीएलआई स्कीम के तहत 10 गीगावाट की बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट बनाने का ठेका भी मिला है।

Image

RIL समेत इन शेयरों पर रखें नजर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पर रखें नजर
  • रिलायंस करेगी बोनस शेयर का ऐलान
  • सुजलॉन पर भी रहेगा फोकस

Stocks In Focus Today 5 September, 2024: 4 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट आई। क्लोजिंग पर सेंसेक्स 202.80 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,352.64 पर रहा और निफ्टी 81.10 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,198.70 पर रहा। इस बीच गुरुवार को कई शेयर फोकस में रहेंगे। अलग-अलग खबरों के कारण इन शेयरों पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें -

Stocks Turn Ex-Dividend Today : इन शेयरों की है आज एक्स-डिविडेंड डेट

बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज, गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया, हेरानबा इंडस्ट्रीज, इरकॉन इंटरनेशनल, जय भारत मारुति, जेबीएम ऑटो, जुपिटर वैगन्स, एनआईआईटी, एनआईआईटी लर्निंग सिस्टम्स, पृथ्वी एक्सचेंज, री मैग्नेसिटा इंडिया, शेट्रॉन और सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज

Stocks In Focus Today 5 September, 2024 Tuesday

रिलायंस इंडस्ट्रीज

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 5 सितंबर को होगी, जिसमें कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। रिलायंस को सरकार की पीएलआई स्कीम के तहत 10 गीगावाट की बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट बनाने का ठेका भी मिला है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस

कंपनी का बोर्ड 9 सितंबर को बैठक करेगा, जिसमें अगले छह महीनों में किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 2,500 करोड़ रुपये तक के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी करने पर विचार किया जाएगा।

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

भारत सरकार ने 5 सितंबर को ऑफर फॉर सेल के जरिए ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। ऑफर फॉर सेल 4 सितंबर को नॉन-रिटेल निवेशकों द्वारा 1.08 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था।

वेदांता

ICRA ने कंपनी के लॉन्ग टर्म इंस्ट्रूमेंट्स की रेटिंग को ‘AA-’ से बढ़ाकर ‘AA’ कर दिया है और शॉर्ट टर्म इंस्ट्रूमेंट्स की रेटिंग को ‘A1+’ पर फिर से तय किया है।

सुजलॉन एनर्जी

कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट ऑफिस वन अर्थ प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए OE बिजनेस पार्क (OEBPPL) के साथ 440 करोड़ रुपये की डील की है। OEBPPL एक स्पेशल पर्पज व्हीकल है, जिसके शेयर 360 ONE अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट द्वारा मैनेज्ड फंड्स के पास हैं। बिक्री पूरी होने पर, वन अर्थ प्रॉपर्टी को सब-लीजिंग और लाइसेंसिंग अधिकारों के साथ पांच साल के लिए सुजलॉन को वापस पट्टे पर दिया जाएगा।

एक्साइड इंडस्ट्रीज

अरुण मित्तल ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी की सहायक कंपनी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 31 अक्टूबर से प्रभावी होगा। मंदार वी देव को पदोन्नत कर एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर उन शेयरों की जानकारी दी गई है, जो आज खबरों के कारण चर्चा में रहेंगे। यहां निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article