Stock Market Today: लगातार तीन दिन गिरने के बाद बुधवार को शेयर बाजार में चमक लौटी है। सेंसेक्स 81186.44 अंक के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 81,327.61 पर खुला और 9.41 बजे 366.25 अंक या 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 81,552.69 पर है। निफ्टी 24683.90 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 24,744.25 पर खुला और इस समय 120.10 अंक या 0.49 फीसदी की मजबूती के साथ 24,804 पर है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझान मिलने के बावजूद FII की तरफ से हो रही खरीदारी के कारण शेयर बाजार हरे निशान में है।
ये भी पढ़ें -
सेंसेक्स के इन शेयरों में है तेजी
- सन फार्मा : 1.99 फीसदी
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 1.52 फीसदी
- एचडीएफसी बैंक : 1.35 फीसदी
- नेस्ले इंडिया : 1.18 फीसदी
- टाटा मोटर्स : 1.08 फीसदी
- अल्ट्राटेक सीमेंट : 1.06 फीसदी
सेंसेक्स के इन शेयरों में है गिरावट
- इंडसइंड बैंक : 1.13 फीसदी
- एटरनल : 0.35 फीसदी
- कोटक महिंद्रा बैंक : 0.18 फीसदी
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
मंगलवार को कैसा रहा बाजार
बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 872.98 अंक यानी 1.06 प्रतिशत लुढ़क कर 81,186.44 अंक पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 261.55 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,683.90 अंक पर बंद हुआ था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
