बिजनेस

Insurance Bonus Meaning: क्या होता है बीमा पॉलिसीधारकों को मिलने वाला Bonus? किसे मिलता है ये फायदा, जानिए

Insurance Bonus Meaning: कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (कोटक लाइफ) ने FY25 के लिए ₹1,178 करोड़ के बोनस का ऐलान किया है। इस बोनस से कंपनी के 7 लाख से अधिक बीमा पॉलिसीधारकों को फायदा होगा। यह लगातार 24वाँ साल है जब कोटक लाइफ ने पॉलिसीधारकों के लिए बोनस का ऐलान किया है। इसकी तरफ से घोषित ये बोनस पिछले वर्ष की तुलना में 17% अधिक है। आगे जानिए इंश्योरेंस पर बोनस कैसे दिया जाता है।

Image

क्या होता है इंश्योरेंस Bonus

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कोटक लाइफ देगी बोनस
  • बीमा पॉलिसीधारकों को मिलेगा बोनस
  • ₹1,178 करोड़ के बोनस का ऐलान

Insurance Bonus Meaning: कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (कोटक लाइफ) ने FY25 के लिए ₹1,178 करोड़ के बोनस का ऐलान किया है। इस बोनस से कंपनी के 7 लाख से अधिक बीमा पॉलिसीधारकों को फायदा होगा। यह लगातार 24वाँ साल है जब कोटक लाइफ ने पॉलिसीधारकों के लिए बोनस का ऐलान किया है। इसकी तरफ से घोषित ये बोनस पिछले वर्ष की तुलना में 17% अधिक है। आगे जानिए इंश्योरेंस पर बोनस कैसे दिया जाता है।

ये भी पढ़ें -

क्या होता पॉलिसीहोल्डर्स को मिलने वाला बोनस

बीमा पॉलिसीधारकों के लिए बोनस एक खास फायदा है, जो उनकी पॉलिसी को और वैल्यूएबल बनाता है। बीमा कंपनियां, खासकर जीवन बीमा कंपनियां, अपने पॉलिसीधारकों को उनकी पॉलिसी के प्रदर्शन और कंपनी के प्रॉफिट के आधार पर बोनस प्रोवाइड करती हैं।

यह बोनस पॉलिसीधारकों को अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा और रिटर्न दिलाता है।

दो तरह के होते हैं बोनस

सामान्य तौर पर, बोनस दो प्रकार के होते हैं। इनमें रिवर्शनरी बोनस और टर्मिनल बोनस शामिल हैं। रिवर्शनरी बोनस हर साल घोषित किया जाता है और पॉलिसी की मैच्योरिटी या क्लेम के समय जोड़ा जाता है, जबकि टर्मिनल बोनस पॉलिसी की मैच्योरिटी पर एक बार में अदा की जाने वाली राशि के रूप में दिया जाता है। यह बोनस कंपनी के निवेश प्रदर्शन और वित्तीय स्थिति पर निर्भर करता है।

किसे मिलता है फायदा

पॉलिसीधारकों को बोनस का लाभ तभी मिलता है, जब वे नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करते हैं और पॉलिसी को मैच्योरिटी (या क्लेम) तक बनाए रखते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति ने 20 साल की अवधि वाली जीवन बीमा पॉलिसी ली है, तो वह हर साल घोषित बोनस का हकदार हो सकता है, जो पॉलिसी की समाप्ति पर उसके कुल रिटर्न को बढ़ाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article