बिजनेस

Share Market Updates: US से जापान तक ट्रंप टैरिफ का पड़ा है असर, सेंसेक्स निफ्टी खुलते ही डाउन

Share Market Updates: शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में अधिकतर शेयर लाल निशान पर खुले। जापान का निक्केई 225 अंक यानी 0.6 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं साउथ कोरिया का कोस्पी भी 3.2 प्रतिशत नीचे गिर गया।

Image

Share Market (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Share Market Updates: पूरे हफ्ते उतार चढ़ाव के बाद कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 267 अंकों की गिरावट के साथ 80,915.19 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क निफ़्टी 50 की शुरुआत 33 अंकों की गिरावट के साथ हुई और 24734 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए नए टैरिफ ने एशियाई बाजार को हिलाकर रख दिया है। इसकी वजह से भारी गिरावट देखी जा रही है।

आज के शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सिर्फ कुछ ही सेक्टर हरे निशान में रहे।

सिर्फ 3 सेक्टर में मजबूती

शुरुआती कारोबार में Nifty FMCG, Media और Realty सेक्टर ही बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स दबाव में नजर आए और लाल निशान में कारोबार करते दिखे। बाजार खुलने के बाद BSE Midcap और Smallcap इंडेक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। इससे संकेत मिलता है कि मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही, भले ही लार्जकैप स्टॉक्स में दबाव रहा हो।

एशिआई बाजारों का हाल

एशिया-पैसिफिक के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का माहौल देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 सूचकांक 0.65% टूटा, जबकि दक्षिण कोरिया के बाजारों में ज्यादा दबाव रहा। KOSPI में 1.73% की गिरावट दर्ज की गई और KOSDAQ करीब 2.1% फिसल गया। ये संकेत बताते हैं कि वैश्विक जोखिम और अनिश्चितता निवेशकों की सोच पर असर डाल रहे हैं और बाजार की दिशा इन्हीं कारकों से तय हो रही है।

इससे एक दिन पहले, गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में भी सतर्कता का माहौल रहा। बड़ी टेक कंपनियों के नतीजों और जुलाई की नौकरियों की रिपोर्ट से पहले निवेशक संभलकर कदम बढ़ाते नजर आए।

  • S&P 500 Futures 0.2% गिरकर बंद हुए।
  • NASDAQ 100 Futures में 0.3% की गिरावट रही।
  • वहीं Dow Jones Futures 43 अंक यानी करीब 0.1% लुढ़ककर बंद हुए।

कुल मिलाकर, दुनियाभर के बाजार फिलहाल डेटा और ग्लोबल इवेंट्स के इंतजार में दबाव में नजर आ रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article