दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) का हालिया घटनाक्रम किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं है। कथित तौर पर एक चीनी महिला से संबंध और जासूसी के आरोपों के चलते कंपनी के बोर्ड ने CEO जेनसेन हुआंग को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन सिर्फ 11 दिन के भीतर बोर्ड को अपना फैसला पलटना पड़ा और हुआंग की वापसी करानी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, सोमवार को जब जेनसेन हुआंग एनवीडिया के मुख्यालय पहुंचे, तो सैकड़ों कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
आखिर ऐसा क्या हुआ कि कंपनी को महज 11 दिन में अपने ही फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा? इस वापसी से दुनियाभर के बाजारों में क्यों लौटी तेजी और एआई स्टॉक्स ने क्यों जबरदस्त छलांग लगाई? आइए, जानते हैं जेनसेन हुआंग की वापसी की इनसाइड स्टोरी और एआई (AI) की दुनिया पर इस फैसले के संभावित असर को।
चीनी महिला से संबंध और कंपनी से बाहर का रास्ता
Nvidia के सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग की CEO पद पर वापसी का घटनाक्रम किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। विवाहेतर संबंधों की खबरों और एक चीनी महिला कारोबारी से कथित संबंधों को लेकर उठे विवाद के बाद हुआंग ने 12 नवंबर को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। इस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जताया गया था।
इस्तीफे के कुछ दिन बाद हुआंग ने दोबारा CEO बनने की इच्छा जताई, लेकिन कंपनी के निदेशक मंडल ने उनकी पेशकश ठुकरा दी। 17 नवंबर को बोर्ड के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने साफ कहा था कि बोर्ड ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार किया है और उन्हें दोबारा CEO बनाने का कोई इरादा नहीं है। इसके बाद भी हुआंग की वापसी के लिए मुहिम जारी रही।
ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला पूरा घटनाक्रम
हुआंग की वापसी की मुहिम को सबसे बड़ा समर्थन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिला। ट्रंप ने 16 नवंबर को सार्वजनिक रूप से कहा कि हुआंग ने एक बड़ा सबक सीखा है और उनकी वापसी पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बोर्ड से हुआंग को दोबारा नियुक्त करने की अपील की। ट्रंप ने सोमवार को CNBC को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि निदेशक मंडल ने वही फैसला किया, जो उनका प्रशासन चाहता था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह पर्दे के पीछे से हुआंग की वापसी के लिए प्रयास कर रहे थे। ट्रंप के मुताबिक, उनके प्रशासन ने Nvidia को भरोसा दिलाया था कि हुआंग की बहाली को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कोई चिंता नहीं है।
ट्रंप ने हुआंग की वापसी पर इतना जोर क्यों दिया?
Nvidia की अहमियत केवल एक चिप निर्माता कंपनी तक सीमित नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वैश्विक दौड़ में कंपनी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया की प्रमुख AI कंपनियां अपने डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Nvidia के चिप्स पर काफी हद तक निर्भर हैं। ऐसे में कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में अचानक बदलाव का असर अमेरिकी टेक इंडस्ट्री और शेयर बाजार पर भी पड़ा था।
रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप Nvidia को अमेरिकी अर्थव्यवस्था और AI में देश की बढ़त के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। उनका मानना है कि कंपनी की सफलता अमेरिका को AI की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रखने में मदद कर सकती है। हुआंग ने अमेरिका में AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बड़े निवेश की योजना भी पेश की थी। इसके अलावा, उन्होंने चीन को उन्नत अमेरिकी चिप्स की बिक्री पर लगी पाबंदियों में ढील देने की पैरवी की थी। उनका तर्क था कि अमेरिकी तकनीक का व्यापक इस्तेमाल AI के क्षेत्र में चीन पर अमेरिका की बढ़त बनाए रखने में मदद करेगा।
वापसी पर हीरो जैसा स्वागत
23 नवंबर को Nvidia के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से हुआंग को तत्काल प्रभाव से CEO, अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य के रूप में बहाल करने का फैसला किया। सोमवार को जब जेनसेन हुआंग एनवीडिया के मुख्यालय पहुंचे, तो सैकड़ों कर्मचारियों ने हीरो जैसा उनका जोरदार स्वागत किया।
बोर्ड के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा कि Nvidia के नेतृत्व के लिए हुआंग ही सही व्यक्ति हैं और उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, कारोबारी साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। ट्रंप ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका को Nvidia में हुआंग के नेतृत्व की जरूरत है।
एलन मस्क और टेक जगत ने क्यों किया समर्थन?
हुआंग की वापसी के पीछे केवल राजनीतिक दबाव ही नहीं, बल्कि टेक इंडस्ट्री में उनकी कारोबारी साख और मजबूत संबंधों की भी अहम भूमिका रही। एलन मस्क ने चेतावनी दी थी कि हुआंग के जाने से Nvidia अपने कई अहम कारोबारी रिश्ते गंवा सकती है। मस्क के मुताबिक, कंपनी के सप्लाई चेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सौदे लिखित अनुबंधों के बजाय आपसी भरोसे और सहमति पर आधारित हैं। ऐसे में हुआंग के बिना इन रिश्तों को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
Jensen Huang की वापसी के पीछे की वो बात, जो कोई नहीं बता रहा!
हुआंग की वापसी के बाद Nvidia के शेयर क्यों उछला?
हुआंग की वापसी की घोषणा के बाद Nvidia के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निवेशकों के लिए हुआंग की वापसी का मतलब कंपनी के नेतृत्व में स्थिरता और उसके कारोबारी रिश्तों की निरंतरता से था। AI चिप बाजार में Nvidia की मजबूत स्थिति को देखते हुए निवेशकों को लगा कि उनके लौटने से कंपनी की रणनीति और विस्तार योजनाओं को गति मिल सकती है।
हालांकि, हुआंग की वापसी ने Nvidia में नेतृत्व को लेकर जारी अनिश्चितता तो खत्म कर दी है, लेकिन कंपनी के सामने कॉरपोरेट गवर्नेंस, राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन को चिप निर्यात से जुड़े सवाल अब भी कायम हैं। आने वाले दिनों में इन जांचों के नतीजे तय करेंगे कि हुआंग की वापसी Nvidia के लिए स्थिरता का नया दौर साबित होती है या कंपनी के सामने नई चुनौतियां खड़ी करती है।
AI की दुनिया पर क्या असर होगा?
Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग की वापसी से AI चिप्स की वैश्विक सप्लाई चेन को स्थिरता मिलने की उम्मीद है। कंपनी के साथ ताइवान की TSMC, दक्षिण कोरिया की SK Hynix और Samsung Electronics जैसी कंपनियां जुड़ी हैं। ऐसे में Nvidia के नेतृत्व में स्थिरता इन कारोबारी साझेदारों के लिए भी अहम है। Reuters के मुताबिक, हुआंग की वापसी की घोषणा के बाद इन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। इसके अलावा, OpenAI, Microsoft, Google और Meta जैसी कंपनियां AI मॉडल तैयार करने के लिए Nvidia के GPU और कंप्यूटिंग सिस्टम पर निर्भर हैं।
हुआंग की वापसी से उन्हें कंपनी की प्रोडक्ट रणनीति और भविष्य में चिप्स की सप्लाई को लेकर निरंतरता का भरोसा मिल सकता है। निवेशकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया। 23 नवंबर को Nvidia के शेयर करीब 31.5 फीसदी चढ़े, जबकि Nasdaq और S&P 500 में भी तेजी आई।
