Multibagger EV Stock Ather Energy : पिछले एक साल में जहां शेयर बाजार का हाल बेहाल रहा है। वहीं, इस EV Stock ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पिछले साल 6 मई को यह स्टॉक शेयर बाजार में 326 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके तुरंत बाद 9 मई तक लुढ़क कर 300 रुपये तक आ गया। लेकिन, इसके बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आज 1,500 रुपये तक चला गया। इस तरह महज 15 महीने में यह शेयर 300 से 1500 पहुंच गया और निवेशकों को करीब 5 गुना रिटर्न दिया है।
वहीं, अगर ठीक एक साल के रिटर्न की बात करें, तो पिछले साल 4 अगस्त को इस शेयर की कीमत 396 रुपये थी, इस तरह करंट प्राइस 1464 तक 270% का रिटर्न दे चुका है। पिछले 6 महीने के टाइम फ्रेम में देखें, जो पश्चिम एशिया में तनाव के चलते पूरा बाजार एक रेंज में अटका है। वहीं, इस शेयर ने 110% का रिटर्न दिया है। जबकि, 1 महीने में 30% और पिछले 5 दिन में 19% भाग चुका है।
क्यों हैरान कर रही यह तेजी?
कंपनी ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों में कंपनी ने 51 करोड़ रुपये का नेट लॉस रिपोर्ट किया है। लेकिन, इसके बाद भी शेयर में आज 16% की तूफानी तेजी देखने को मिली है। असल में निवेशक कंपनी के तिमाही नतीजों से ज्यादा गौर बढ़ती सेल्स, सुधरते मार्जिन और फ्यूचर ग्रोथ पर दे रहे हैं। FY 27 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 89% की ग्रोथ हुई है। यह बढ़कर 1217 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि, पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 645 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी की आय के नए स्रोत बने
एथर एनर्जी ने अपने नतीजों के साथ ही यह भी बताया है कि कंपनी को EV Scooter के अलावा सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, चार्जिंग, एक्सेसरीज, स्पेयर पार्ट्स और सर्विस से होने वाले रेवेन्यू में भी इजाफा हुआ है। यह ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू का 14% हो गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर में 13% था। इसके साथ ही एथर एनर्जी का ऑपरेटिंग लॉस ₹134 करोड़ से घटकर ₹33 करोड़ हो गया।
EV की मांग तेजी से बढ़ी
वाहन डेटा के मुताबिक, तिमाही के दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी, इंडस्ट्री रजिस्ट्रेशन सालाना 68% बढ़कर लगभग 5,25,000 यूनिट हो गए। जून 2026 में पहली बार EV की पहुंच भी 10% को पार कर गई।
ब्रोकरेज की आंखों का तारा
भले ही फिलहाल यह स्टॉक बुक वैल्यू से 21 गुना ज्यादा महंगे दाम पर ट्रेड कर रहा है। लेकिन, ब्रोकरेज और संस्थागत निवेशक (FII/DII) को यह खासा पसंद आ रहा है। यह स्टॉक पहले ही 1500 तक पहुंच चुका है। लेकिन, यहां से भी इसमें ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर Nomura ने मौजूदा स्तर से 14% से ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद जताई है। किस ब्रोकरेज ने कितना टारगेट दिया है और क्यों बुलिश हैं, इसे नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| ब्रोकरेज | रेटिंग | टारगेट प्राइस | CMP ₹1500
|---|
से फीसदी रिटर्न
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : सांपों से बनी अरबों डॉलर की इंडस्ट्री! खाल से फैशन, जहर से दवाएं और मांस से प्रोटीन की हो रही सप्लाई
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
