बिजनेस

Stock Market Outlook: मैक्रो-इकोनॉमिक डेटा, कंपनियों के फाइनेंशियल रिजल्ट और ग्लोबल ट्रेंड से तय होगी शेयर बाजार की चाल, जानें डिटेल

Stock Market Outlook: मैक्रो-इकोनॉमिक डेटा, कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे और ग्लोबल ट्रेंड वे फैक्टर हैं, जो आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार के कारोबारी रुख को प्रभावित करेंगे। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है।

Image

शेयर बाजार अगले हफ्ते कैसा रहेगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 12 अगस्त को खुलेगा शेयर बाजार
  • 15 अगस्त को रहेगा बंद
  • इस हफ्ते कई फैक्टर रहेंगे अहम

Stock Market Outlook: मैक्रो-इकोनॉमिक डेटा, कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे और ग्लोबल ट्रेंड वे फैक्टर हैं, जो आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार के कारोबारी रुख को प्रभावित करेंगे। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की व्यापारिक गतिविधि भी बाजार में गतिविधियों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण फैक्टर होगी। इस सप्ताह चार दिन ही कारोबार होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें -

किस चीज पर होगा सबका फोकस

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा है कि इस सप्ताह सबका ध्यान वैश्विक बाजारों पर रहेगा क्योंकि हम स्थिरता की लंबी अवधि के बाद कमजोरी का असर देख सकते हैं।

भारतीय इक्विटी बाजार भी इस सप्ताह कुछ हद तक स्तर बनाए रखने की स्थिति से जूझ सकते हैं। बाजार के हाई वैल्यूएशन के अलावा भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ रहे हैं।

किन कंपनियों के आएंगे नतीजे

गौर ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर अप्रैल-जून तिमाही के लिए कंपनियों के वित्तीय नतीजों का अंतिम दौर इस सप्ताह खास शेयरों की दिशा तय करेंगे। इस सप्ताह हीरो मोटोकॉर्प और हिंडाल्को जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं।

आएंगे महंगाई के आंकड़े

गौर ने कहा, ‘इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टमेंट भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वोडाफोन आइडिया, एनएमडीसी, आईआरसीटीसी, एसजेवीएन और पीसी ज्वैलर भी सप्ताह के दौरान अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगे।

मैक्रो इकोनॉमिक डेटा के मामले में सोमवार को जून के औद्योगिक उत्पादन आंकड़े और जुलाई की खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा की जाएगी। थोक मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति का आंकड़ा बुधवार को जारी किया जाएगा।

पिछले हफ्ते कैसा रहा शेयर बाजार

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि इस सप्ताह आने वाले भारतीय मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अलावा वैश्विक बाजार घरेलू बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 1,276.04 अंक यानी 1.57 प्रतिशत गिरा जबकि एनएसई निफ्टी 350.2 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की गिरावट पर रहा।

येन कैरी ट्रेड के बंद होने और अमेरिका में मंदी की आशंकाओं के कारण पिछले सप्ताह वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई। (इनपुट - भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article