बिजनेस

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार? दिल्ली चुनाव के नतीजे, महंगाई और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा होंगे अहम फैक्टर

Stock Market Outlook: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अहम होने वाला है। तिमाही नतीजे, महंगाई और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी। इसके अलावा दिल्ली चुनावों के नतीजों पर भी बाजार का रिएक्शन देखने को मिल सकता है।

Image

शेयर बाजार के लिए कई अहम फैक्टर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार के लिए कई अहम फैक्टर
  • महंगाई और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा अहम फैक्टर
  • दिल्ली चुनाव के नतीजों का भी दिख सकता है असर

Stock Market Outlook: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अहम होने वाला है। तिमाही नतीजे, महंगाई और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी। इसके अलावा दिल्ली चुनावों के नतीजों पर भी बाजार का रिएक्शन देखने को मिल सकता है। शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित किए गए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। जानकारों का कहना है कि भाजपा की इस जीत का बाजार पर सकारात्मक असर होगा। इसके अलावा अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें महंगाई और इंडस्ट्रियल आउटपुट पर भी होंगी, जो कि 12 फरवरी को जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -

महंगाई दर कम होने की उम्मीद

जनवरी में महंगाई दर कम होकर 4.69 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो कि पिछले महीने 5.22 प्रतिशत पर थी। वहीं, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन वृद्धि कम होकर 4.1 प्रतिशत रह सकती है, जो कि इससे पहले 5.2 प्रतिशत थी।

अगले हफ्ते आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, वोडाफोन आइडिया, एचएएल और मुथूट फाइनेंस वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

बीते हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला

बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बिकवाली जारी रखी और बाजार से 8,852 करोड़ रुपये निकाले। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,449 करोड़ रुपये निवेश किए थे।

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत सिंघानिया का कहना है कि निफ्टी में बीते हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, यह लगातार दूसरे हफ्ते सकारात्मक बंद होने में कामयाब रहा है। मजबूती के लिए निफ्टी का 23,450 और 23,500 के ऊपर रहना जरूरी है।

बीते हफ्ता कैसा रहा

3 से 7 फरवरी के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 354.23 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 77,860 और निफ्टी 77.8 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 23,559 पर बंद हुआ। बाजार के बढ़ने की वजह बजट में इनकम टैक्स में छूट को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने और आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती को माना जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर भी कई आंकड़ों पर निवेशकों की निगाहें होंगी। इसमें अमेरिका का महंगाई डेटा, यूके जीडीपी डेटा और चीन में जारी होने वाले महंगाई के आंकड़े हैं। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article