अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध से दुनियाभर के शेयर बाजार लगातार टूट रहे हैं। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं है। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 3,718.30 अंक टूट गया है। वहीं, पिछले एक महीने में सेंसेक्स 7,287.37 अंक लुढ़का है। निफ्टी 50 भी सभी अहम सपोर्ट को तोड़कर 23,773.45 अंक तक लुढ़क गया है। ईरान संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे भारतीय बाजार में गिरावट बढी है। बाजार में लगातार बड़ी गिरावट से शेयर बाजार निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए हैं। इससे हर तरफ पैनिक माहौल है। स्टॉक और म्यूचुअल फंड में पैसा लगाए हुए निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें? रोज उनको भारी नुकसान हो रहा है। इस बीच मार्केट एक्सर्प का कहना है कि यह समय नया SIP करने के लिए बेस्ट है। आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, आइए जानते हैं।
क्यों गिर रहा भारतीय शेयर बाजार ?
भारतीय समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में मौजूदा गिरावट ईरान संकट के कारण आई है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। इस हमले में अभी तक दोनों तरफ से भारी नुकसान हुआ है। मिडिल ईस्ट में जारी यह युद्ध थमने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस महायुद्ध के चलते क्रूड ऑयल 119 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। क्रूड ऑयल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। इसका असर भारतीय इकोनॉमी पर पड़ने की आशंका है। इससे भारतीय बाजार में तेज गिरावट है।
कोरोना के बाद बाजार में आई थी बड़ी रिकवरी
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में यह गिरावट निवेशकों के लिए मौका लेकर आया है। अभी SIP शुरू कर सस्ते में अधिक म्यूचुअल फंड यूनिट्स पा सकते हैं। जब बाजार में तेजी लौटेगी तो बंपर कमाई का मौका मिलेगा। कोरोना का उदाहरण देते हुए मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसी ही गिरावट उस समय आई थी। लेकिन बाजार में तेजी से रिकवर हुआ। जिन निवेशकों ने उस समय पैसा लगाया था, उसे शानदार रिटर्न मिला। इसलिए अभी थोड़े-थोड़े पैसे बाजार में डालना सही होगा। इससे जोखिम भी कम होगा और शानदार रिटर्न पाने का रास्ता खुलेगा। हां, एक गलती बिल्कुल नहीं करें, वह यह कि एकमुश्त निवेश। ऐसे बाजार में कभी भी एकमुश्त निवेश से बचें। कोई नहीं जानता है कि बाजार कहां तक टूट सकता है। इसलिए थोड़े-थोड़े पैसे सिप के जरिये म्यूचुलअ फंड में डालना बेस्ट रहेगा।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
