बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 जून 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 21 June 2026 : सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव 2070 रुपये गिरावट के साथ 1,47,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले कारोबारी दिन यह 149309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत टूटकर 4,148.45 डॉलर प्रति औंस हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार तक 144970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर बुलियन्स के मुताबिक 1,47,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 144970 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 144390 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 132793 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 108728 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 84808 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,754₹147,540₹418,269₹172,088
22 कैरेट सोना₹13,525₹135,245₹383,413₹157,747
20 कैरेट सोना₹12,295₹122,950₹348,557₹143,407
18 कैरेट सोना₹11,066₹110,655₹313,702₹129,066
16 कैरेट सोना₹9,836₹98,360₹278,846₹114,725
14 कैरेट सोना₹8,607₹86,065₹243,990₹100,385
12 कैरेट सोना₹7,377₹73,770₹209,134₹86,044
10 कैरेट सोना₹6,148₹61,475₹174,279₹71,703

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146230₹134050₹109710
मुंबई₹146080₹133900₹109560
कोलकाता₹146080₹133900₹109560
चेन्नई₹148370₹136000₹113700
पटना₹146130₹133950₹109610
लखनऊ₹146230₹134050₹109710
मेरठ₹146230₹134050₹109710
अयोध्या₹146230₹134050₹109710
कानपुर₹146230₹134050₹109710
गाजियाबाद₹146230₹134050₹109710
नोएडा₹146230₹134050₹109710
गुरुग्राम₹146230₹134050₹109710
चंडीगढ़₹146230₹134050₹109710
जयपुर₹146230₹134050₹109710
लुधियाना₹146230₹134050₹109710
गुवाहाटी₹146080₹133900₹109560
इंदौर₹146130₹133950₹109610
अहमदाबाद₹146130₹133950₹109610
सूरत₹146130₹133950₹109610
वडोदरा₹146130₹133950₹109610
पुणे₹146080₹133900₹109560
नागपुर₹146080₹133900₹109560
नासिक₹146110₹133930₹109590
बैंगलोर₹146080₹133900₹109560
भुवनेश्वर₹146080₹133900₹109560
कटक₹146080₹133900₹109560
रायपुर₹146080₹133900₹109560
हैदराबाद₹146080₹133900₹109560
केरल₹146080₹133900₹109560

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,840 रुपये टूटकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर रही। बृहस्पतिवार को यह 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 60.70 डॉलर यानी 1.44 प्रतिशत टूटकर 4,148.45 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 3,392 रुपये टूटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसकी वजह कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिका-ईरान शांति समझौते के लागू होने को लेकर अनिश्चितता थी, जिससे कीमती धातुओं की मांग कम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 3,392 रुपये यानी 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजार न्यूयॉर्क में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा 95 डॉलर यानी 2.24 प्रतिशत टूटकर 4,150.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्राफा बाजार दबाव में रहा क्योंकि निवेशकों ने डॉलर को प्राथमिकता दी। ऐसी संभावना है कि अमेरिका की प्रमुख ब्याज दर लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमत दबाव में रही क्योंकि डॉलर की मजबूती बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर डाल रही है। डॉलर सूचकांक एक साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह हाल की गिरावट इस साल की शुरुआत में देखे गए रिकॉर्ड उच्च स्तर से एक बड़ा बदलाव है और सोना अब लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार धारणा इस हफ्ते की शुरुआत में घोषित अमेरिका-ईरान शांति समझौते के अगले चरण को लेकर बनी अनिश्चितता से भी प्रभावित हुई है।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि स्विट्जरलैंड में होने वाली उच्च स्तरीय बातचीत रद्द होने के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर शुरू में जो उम्मीदें थीं, वे कम हो गई हैं। इससे तनाव खत्म करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति फिर से शुरू करने के उपायों को लागू करने पर शक पैदा हो गया है। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि समझौते के अगले चरण पर चर्चा के लिए शुक्रवार को होने वाली बातचीत ’फिलहाल टाल दी गई है’। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन घटनाक्रमों की वजह से निवेशकों को भरोसा नहीं हो रहा है कि शांति प्रक्रिया आसानी से लागू हो पाएगी। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा, जिससे इसमें गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article