बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 जुलाई 2026: लुढ़की कीमत, जानें 24k, 22k, 18k से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 10 July 2026 : ईरान-अमेरिका में तनातनी के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज फिर गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.99% लुढ़ककर यानी 1444 रुपये गिरावट के साथ 143856 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 17.57 डॉलर यानी 0.43% टूटकर 4,106.25 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,44,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,43,656 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर को 1,43,815 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,43,368 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में क्या लेटेस्ट रेट भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव, 10 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹1,44,290₹4,09,055₹1,68,297
22 कैरेट₹1,32,266₹3,74,967₹1,54,272
20 कैरेट₹1,20,242₹3,40,879₹1,40,248
18 कैरेट₹1,08,218₹3,06,791₹1,26,223
16 कैरेट₹96,193₹2,72,704₹1,12,198
14 कैरेट₹84,169₹2,38,616₹98,173
12 कैरेट₹72,145₹2,04,528₹84,149
10 कैरेट₹60,121₹1,70,440₹70,124

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 143656 रुपये प्रति 10 ग्राम143815 रुपये प्रति 10 ग्राम143368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 143081 रुपये प्रति 10 ग्राम143239 रुपये प्रति 10 ग्राम142794 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 131589 रुपये प्रति 10 ग्राम131735 रुपये प्रति 10 ग्राम131325 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 107742 रुपये प्रति 10 ग्राम107861 रुपये प्रति 10 ग्राम107526 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84039 रुपये प्रति 10 ग्राम84132 रुपये प्रति 10 ग्राम83870 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144950₹132900₹108770
मुंबई₹144820₹132750₹108620
कोलकाता₹144820₹132750₹108620
चेन्नई₹145640₹133500₹111700
पटना₹144870₹132800₹108670
लखनऊ₹144950₹132900₹108770
अयोध्या₹144950₹132900₹108770
मेरठ₹144950₹132900₹108770
गाजियाबाद₹144950₹132900₹108770
नोएडा₹144950₹132900₹108770
गुरुग्राम₹144950₹132900₹108770
चंडीगढ़₹144950₹132900₹108770
जयपुर₹144950₹132900₹108770
लुधियाना₹144950₹132900₹108770
गुवाहाटी₹144820₹132750₹108620
इंदौर₹144870₹132800₹108670
कानपुर₹144950₹132900₹108770
अहमदाबाद₹144870₹132800₹108670
वडोदरा₹144870₹132800₹108670
सूरत₹144870₹132800₹108670
पुणे₹144820₹132750₹108620
नागपुर₹144820₹132750₹108620
नासिक₹144480₹132780₹108650
बैंगलोर₹144820₹132750₹108620
भुवनेश्वर₹144820₹132750₹108620
रायपुर₹144820₹132750₹108620
हैदराबाद₹144820₹132750₹108620

पिछले दिन क्या था सोना का ताजा भाव

रुपये की मजबूती और स्थानीय मांग में सुस्ती का असर कीमती धातुओं पर पड़ा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई और यह 350 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 27.23 डॉलर यानी करीब 1% बढ़कर 4,104.75 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद सोने की कीमतों में लगातार तीन सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। घरेलू बाजार में सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बाद में कीमत कम होने पर लिवाली उभरने से इसमें तेज़ी आई और भाव 1,038 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,038 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,749 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा 36.44 डॉलर यानी एक प्रतिशत बढ़कर 4,118.84 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विदेशी बाजारों में बढ़त के बावजूद कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। कारोबारियों ने इस कमजोरी का कारण डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती को बताया, जिससे आयातित सर्राफा की लागत कम हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर नए हमले खत्म होने की बात कहे जाने के बाद विदेशी कारोबार में हाजिर सोना बढ़कर 4,106 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करने लगा।

उन्होंने कहा कि बाजार के लोग अब फेडरल रिजर्व की ब्याज दर की दिशा के बारे में नई जानकारी के लिए अमेरिका में मौजूदा घरों की बिक्री के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि स्थिर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल से पता चलता है कि निवेशक सतर्क बने हुए हैं। सिंह ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव के सीमित रहने की संभावना है क्योंकि पूर्ण युद्ध से दोनों पक्षों को नुकसान होगा।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी से कीमती धातु की कीमतों में उछाल आया, जबकि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी कीमतों को सहारा मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article