Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 July 2026 : ईरान-अमेरिका में फिर से बढ़ते तनाव के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में 5,000 रुपये का उछाल आया और यह बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.92% घटकर यानी 2074 रुपये गिरावट के साथ 224303 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,26,377 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी करीब 1 प्रतिशत टूटकर 59.54 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,23,370 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 2,23,794 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,22,014 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 220390 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गया। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 10 जुलाई 2026
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी के प्रकार | 1 किलोग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|
| 999 फाइन चांदी | ₹2,23,370 | ₹6,332 | ₹2,605 |
| 925 स्टर्लिंग चांदी | ₹2,06,617 | ₹5,858 | ₹2,410 |
| 900 कॉइन चांदी | ₹2,01,033 | ₹5,699 | ₹2,345 |
| 800 जर्मन चांदी | ₹1,78,696 | ₹5,066 | ₹2,084 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मुंबई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कोलकाता | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चेन्नई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पटना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लखनऊ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अयोध्या | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मेरठ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कानपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नोएडा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| जयपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लुधियाना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| जलगांव | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| इंदौर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| वडोदरा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| सूरत | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पुणे | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नागपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नासिक | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| बैंगलोर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| रायपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| हैदराबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का ताजा भाव
रुपये की मजबूती और स्थानीय मांग में सुस्ती का असर कीमती धातुओं पर पड़ा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही और यह बुधवार के 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 7,800 रुपये घटकर 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 58.96 डॉलर प्रति औंस हो गई।
पिछले दिन चांदी का वायदा भाव
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद, निचले स्तरों पर लिवाली उभरने से चांदी को शुरुआती नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी के वायदा भाव में करीब 2 प्रतिशत का सुधार लौटा और यह 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,841 रुपये यानी करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ 2,27,278 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सितंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 2 प्रतिशत से कुछ अधिक बढ़कर 59.73 डॉलर प्रति औंस हो गए।
बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद सस्ते दाम पर लिवाली उभरने और वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों ने चांदी की कीमतों में सुधार आने का समर्थन किया।
