बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 जनवरी 2026: कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी हो रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। घरेलू वायदा बाजार में आज सोने की कीमतें बढ़ गईं। MCX पर सोना फरवरी वायदा रेट 0.20% बढ़कर 1,38,012 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1,38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोने के दाम 1,35,773 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोपहर तक बढ़कर 1,37,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,37,122 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 135773 रुपये प्रति 10 ग्राम137195 रुपये प्रति 10 ग्राम137122 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 135229 रुपये प्रति 10 ग्राम136646 रुपये प्रति 10 ग्राम136573 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 124368 रुपये प्रति 10 ग्राम125671 रुपये प्रति 10 ग्राम125604 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 101830 रुपये प्रति 10 ग्राम102896 रुपये प्रति 10 ग्राम102842 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79427 रुपये प्रति 10 ग्राम80259 रुपये प्रति 10 ग्राम80216 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹138860₹127300₹104180
मुंबई₹138710₹127150₹104030
कोलकाता₹138710₹127150₹104030
चेन्नई₹139640₹128000₹106800
पटना₹138760₹127200₹104080
लखनऊ₹138860₹127300₹104180
मेरठ₹138860₹127300₹104180
कानपुर₹138860₹127300₹104180
अयोध्या₹138860₹127300₹104180
गाजियाबाद₹138860₹127300₹104180
नोएडा₹138860₹127300₹104180
गुरुग्राम₹138860₹127300₹104180
चंडीगढ़₹138860₹127300₹104180
जयपुर₹138860₹127300₹104180
अहमदाबाद₹138760₹127200₹104080
पुणे₹138710₹127150₹104030
लुधियाना₹138860₹127300₹104180
गुवाहाटी₹138710₹127150₹104030
इंदौर₹138760₹127200₹104080
बैंगलोर₹138710₹127150₹104030
भुवनेश्वर₹138710₹127150₹104030
केरल₹138710₹127150₹104030
रायपुर₹138710₹127150₹104030
हैदराबाद₹138710₹127150₹104030

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 900 रुपये टूटकर 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई, जबकि पिछला बंद भाव 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 29.65, या 0.67 प्रतिशत गिरकर 4,426.91 डॉलर प्रति औंस रहा।

सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव 896 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत टूटकर 1,37,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,957 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.80 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग कम होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदे कम किए। इसके साथ डॉलर की स्थिरता के कारण बृहस्पतिवार को सोने में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोने और चांदी में पिछले सत्र की तुलना में गिरावट जारी रही क्योंकि निवेशकों ने मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का आकलन किया जबकि भू-राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा का विषय बने रहे। अमेरिकी रोजगार के महत्वपूर्ण आंकड़े आने से पहले निवेशकों की मुनाफावसूली से दोनों के भाव नीचे आए। विश्लेषकों का कहना है कि रोजगार के आंकड़े फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण पर नए संकेत प्रदान करेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article