बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 फरवरी 2026: रेट में बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 February 2026: सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। लगातार गिरावट के बाद आज फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन बाजार बंद होने के बाद आज सोमवार को सोने ने अपना फिर दम दिखाया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,300 रुपये, या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 1.61 प्रतिशत बढ़कर 1,57,959 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना एक प्रतिशत बढ़कर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस हो गया।

उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक सोने की कीमत 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक बढ़कर 1,55,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई और शाम में बाजार बंद होने तक 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट152078 रुपये प्रति 10 ग्राम155593 रुपये प्रति 10 ग्राम154876 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट151469 रुपये प्रति 10 ग्राम154970 रुपये प्रति 10 ग्राम154256 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट139303 रुपये प्रति 10 ग्राम142523 रुपये प्रति 10 ग्राम141866 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट114059 रुपये प्रति 10 ग्राम116695 रुपये प्रति 10 ग्राम116157 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88966 रुपये प्रति 10 ग्राम91022 रुपये प्रति 10 ग्राम90603 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158060₹144900₹118590
मुंबई₹157910₹144750₹118440
कोलकाता₹157910₹144750₹118440
चेन्नई₹159820₹146500₹125200
पटना₹157960₹144800₹118490
लखनऊ₹158060₹144900₹118590
मेरठ₹158060₹144900₹118590
अयोध्या₹158060₹144900₹118590
कानपुर₹158060₹144900₹118590
गाजियाबाद₹158060₹144900₹118590
नोएडा₹158060₹144900₹118590
चंडीगढ़₹158060₹144900₹118590
गुरुग्राम₹158060₹144900₹118590
जयपुर₹158060₹144900₹118590
अहमदाबाद₹157960₹144800₹118490
वडोदरा₹157960₹144800₹118490
पुणे₹157910₹144750₹118440
नागपुर₹157910₹144750₹118440
नासिक₹157940₹144780₹118470
लुधियाना₹158060₹144900₹118590
गुवाहाटी₹157910₹144750₹118440
इंदौर₹157960₹144800₹118490
सूरत₹157960₹144800₹118490
बैंगलोर₹157910₹144750₹118440
भुवनेश्वर₹157910₹144750₹118440
कटक₹157910₹144750₹118440
केरल₹157910₹144750₹118440
रायपुर₹157910₹144750₹118440
हैदराबाद₹157910₹144750₹118440

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 3,400 रुपये या 2.12 प्रतिशत टूटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। इससे पहले इसका बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में तेज सुधार दर्ज किया गया। हाजिर सोना 106.74 डॉलर या 2.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सत्र की शुरुआत में यह 4,654.86 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक फिसल गया था।

सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव कमजोरी के साथ खुले, लेकिन बाद में दिनभर की गिरावट पूरी तरह रिकवर कर ली। एमसीएक्स पर सोना 10 ग्राम के लिए 1,53,047 रुपये पर कारोबार करता दिखा, जो 976 रुपये या 0.64 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। पिछले सत्र में सोना 975 रुपये या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। घरेलू रुझानों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों में कमजोरी देखी गई।

गिरावट की वजह और एक्सपर्ट्स की राय

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली रही। वहीं, दिन के दूसरे हिस्से में वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी लौटी। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह ने बताया कि हाजिर सोना कमजोर शुरुआत के साथ 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद तेज रिकवरी हुई और कीमतें लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,880 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों से सोने को समर्थन मिला, हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में प्रगति की उम्मीदों ने तेजी को सीमित रखा।

ऑगमोंट के विश्लेषक चैनानी के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग घटी है। ओमान में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत की पुष्टि से बाजार में जोखिम लेने की भावना बढ़ी है, और निवेशक इस बातचीत से जुड़े घटनाक्रमों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article