बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 अगस्त 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 August 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 5 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.28% बढ़कर यानी 1805 रुपये तेजी के साथ 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,41,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,44,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,129.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 5 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने का प्रकार10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
24 कैरेट सोना₹144,280₹409,027₹168,285
22 कैरेट सोना₹132,257₹374,941₹154,262
20 कैरेट सोना₹120,233₹340,856₹140,238
18 कैरेट सोना₹108,210₹306,770₹126,214
16 कैरेट सोना₹96,187₹272,685₹112,190
14 कैरेट सोना₹84,163₹238,599₹98,167
12 कैरेट सोना₹72,140₹204,513₹84,143
10 कैरेट सोना₹60,117₹170,428₹70,119

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
दिल्ली₹144150₹132150₹108150
कोलकाता₹144000₹132000₹108000
मुंबई₹144000₹132000₹108000
चेन्नई₹144560₹132510₹110660
पटना₹144050₹132050₹108050
लखनऊ₹144150₹132150₹108150
मेरठ₹144150₹132150₹108150
अयोध्या₹144150₹132150₹108150
कानपुर₹144150₹132150₹108150
गाजियाबाद₹144150₹132150₹108150
नोएडा₹144150₹132150₹108150
गुरुग्राम₹144150₹132150₹108150
चंडीगढ़₹144150₹132150₹108150
जयपुर₹144150₹132150₹108150
लुधियाना₹144150₹132150₹108150
गुवाहाटी₹144000₹132000₹108000
इंदौर₹144050₹132050₹108050
अहमदाबाद₹144050₹132050₹108050
वडोदरा₹144050₹132050₹108050
सूरत₹144050₹132050₹108050
नागपुर₹144000₹132000₹108000
पुणे₹144000₹132000₹108000
नासिक₹144030₹132030₹108030
बैंगलोर₹144000₹132000₹108000
भुवनेश्वर₹144000₹132000₹108000
रायपुर₹144000₹132000₹108000
हैदराबाद₹144000₹132000₹108000

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 4,049.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 682 रुपये की तेजी के साथ 1,43,597 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की दिशा के बारे में आगे के संकेत पाने के लिए निवेशकों द्वारा अहम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतज़ार करने से कीमतों में यह उछाल आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 682 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,43,597 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 4,061.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

व्यापारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की मामूली खरीदारी देखी गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे राजनयिक घटनाक्रम और फेडरल रिजर्व के नीतिगत दृष्टिकोण को लेकर अनिश्चितता के बीच सतर्क रुख अपनाए हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो सत्रों में कीमती धातुओं की कीमतें एक दायरे में रहीं, क्योंकि व्यापारी भू-राजनीतिक जोखिमों और अमेरिकी ब्याज दरों की भविष्य की दिशा के बारे में अधिक स्पष्टता का इंतजार कर रहे थे।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि शुरुआती कारोबार में हाजिर सोने में तेजी आई, लेकिन बाद में कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण यह बढ़त खत्म हो गई और यह 4,050 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करने लगा। न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड वायदा लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 84.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि पश्चिम एशिया में फिर से बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका के श्रम बाजार से जुड़े अहम आंकड़े (जिससे फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर अगले फैसले का संकेत मिल सकता है) के आने से पहले, निवेशकों ने इस कीमती धातु को पसंद करना जारी रखा, जिससे सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त हुई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article