बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 अगस्त 2026: कीमतों में 6200 रुपये उछाल, अब देश और दुनिया में कितनी है कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 August 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत 6,200 रुपये बढ़कर करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 2,32,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 2.32% बढ़कर यानी 5150 रुपये तेजी के साथ 2,26,765 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,21,615 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,27,590 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 62.12 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 5 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
सिल्वर 999 फाइन₹227,590₹6,452₹2,655
सिल्वर 925 स्टर्लिंग₹210,521₹5,968₹2,455
सिल्वर 900 कॉइन₹204,831₹5,807₹2,389
सिल्वर 800 जर्मन₹182,072₹5,162₹2,124

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 58.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी के वायदा भाव 2,670 रुपये बढ़कर 2,19,416 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। यह बढ़त मजबूत वैश्विक रुझानों और औद्योगिक मांग की उम्मीद के कारण हुई, साथ ही अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का भी इंतजार है जिनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की दिशा के बारे में संकेत मिल सकते हैं। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,670 रुपये यानी 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,19,416 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में सितंबर माह में डिलीवरी अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 2.15 प्रतिशत बढ़कर 59.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

व्यापारियों ने कहा कि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी विनिर्माण आंकड़े ने औद्योगिक मांग को लेकर आशावाद को मजबूत किया, जिससे हाजिर चांदी 1 प्रतिशत बढ़कर 58 डॉलर प्रति औंस हो गई। उन्होंने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के नजरिये पर और स्पष्टता के लिए कई अमेरिकी वृहद आर्थिक अंकड़ों का इंतज़ार कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमॉन्ट की मुख्य शोध अधिकारी (सीआरओ) रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक वॉशिंगटन और तेहरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर मिले-जुले संकेतों पर विचार कर रहे हैं और साथ ही फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की चाल के बारे में संकेत पाने के लिए इस हफ्ते आने वाली अमेरिकी श्रम बाजार की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते चांदी की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article