बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 जनवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

जानिए सोना का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना घटकर 1,35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,392.94 डॉलर प्रति औंस हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के दाम बढ़कर 1,36,448 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 134242 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 101087 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 78848 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹135970₹124650₹102020
मुंबई₹135820₹124500₹101870
कोलकाता₹135820₹124500₹101870
चेन्नई₹137460₹126000₹105000
पटना₹135870₹124550₹101920
लखनऊ₹135970₹124650₹102020
अयोध्या₹135970₹124650₹102020
मेरठ₹135970₹124650₹102020
कानपुर₹135970₹124650₹102020
गाजियाबाद₹135970₹124650₹102020
नोएडा₹135970₹124650₹102020
चंडीगढ़₹135970₹124650₹102020
गुड़गांव₹135970₹124650₹102020
जयपुर₹135970₹124650₹102020
अहमदाबाद₹135870₹124550₹101920
पुणे₹135820₹124500₹101870
लुधियाना₹135970₹124650₹102020
गुवाहाटी₹135820₹124500₹101870
इंदौर₹135870₹124550₹101920
बैंगलोर₹135820₹124500₹101870
भुवनेश्वर₹135820₹124500₹101870
केरल₹135820₹124500₹101870
रायपुर₹135820₹124500₹101870
हैदराबाद₹135820₹124500₹101870

पिछले दिन सोना का भााव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये बढ़कर 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 67.47 डॉलर या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 4,392.94 डॉलर प्रति औंस हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,36,448 रुपए हो गया है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 4,390 डॉलर पर रहा। चूंकि इस तेजी के पीछे कोई साफ वजह नहीं है, इसलिए इसका कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीदें और इस धातु के लिए सकारात्मक बाजार परिदृश्य हो सकता है। सिंह ने इस धातु के अल्प अवधि के परिदृश्य के बारे में कहा कि अगले सप्ताह जारी होने वाली आईएसएम विनिर्माण, आईएसएम गैर-विनिर्माण और गैर-फार्म पेरोल रिपोर्ट सहित जरूरी अमेरिकी रिपोर्ट जारी होने से पहले, सोने के 4,250-4,335 डॉलर प्रति औंस के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।

बाजार के जानकारों ने बताया कि सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक अस्थिरता के समय में निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश का रुख करना है। इसके अलावा सोने में केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार खरीदारी की जा रही है और इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी में आने वाले समय में तेजी जारी रह सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article