एजुकेशन

CBSE 12th Special Exam Result 2026: जारी हुआ सीबीएसई कक्षा 12वीं पश्चिम एशिया विशेष परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CBSE 12th Special Exam Result 2026 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने पश्चिमी एशिया में आयोजित विशेष परीक्षाओं के लिए कक्षा 12वीं का रिजल्ट 'डिजीलॉकर' (DigiLocker) पर जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE 12th Special Exam Result 2026 Released: ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं स्पेशल एग्जाम पश्चिम बंगाल का रिजल्ट

CBSE 12th Special Exam Result 2026 Released: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं पश्चिमी एशिया की विशेष परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने पश्चिमी एशिया में आयोजित विशेष परीक्षाओं के लिए कक्षा 12वीं का रिजल्ट 'डिजीलॉकर' (DigiLocker) पर जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज चेक कर सकते हैं।

बता दें विशेष परीक्षाएं 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा उन विषयों के लिए आयोजित की गई थी। जिनकी परीक्षाएं तत्कालीन परिस्थितियों के कारण मार्च-अप्रैल में नहीं हो पाई थी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 12th Special Exam Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं।
  • सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में इसका ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने DigiLocker अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एजुकेशन या डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को चुनें।
  • यहां कक्षा 12वीं की स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट या मार्कशीट का विकल्प चुनें।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. रोल नंबर
  3. माता और पिता का नाम
  4. स्कूल का नाम और स्कूल नंबर
  5. परीक्षा का नाम और वर्ष
  6. विषयों के नाम और उनके कोड
  7. प्रत्येक विषय में थ्योरी परीक्षा के अंक
  8. जहां लागू हो, वहां प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक
  9. प्रत्येक विषय में प्राप्तांक
  10. कुल मार्क्स

परीक्षा में कुल इतने लाख छात्र शामिल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 19.8 लाख से अधिक छात्रों और कक्षा 10 के 26.5 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं कक्षा 10वीं के छात्र 83 विषयों में परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों में परीक्षा देंगे।जारी हुआ सीबीएसई 10वीं 12वीं पश्चिम एशिया में आयोजित विशेष परीक्षा का रिजल्ट, digilocker.gov.in पर करें चेक

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article