बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 जनवरी 2026: रेट 1 लाख 80 हजार के पार, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह सिलसिला लगातार जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 January 2026 : सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 12,000 रुपये, या 7.02 प्रतिशत बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से कहीं अधिक है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा भाव फरवरी माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 14,864 रुपये, या करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। सोने के अप्रैल माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 15,943 रुपये, या 9 प्रतिशत बढ़कर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 177.14 डॉलर, या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 5,595.02 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत बढ़कर 1,79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक सोना 1,64,635 रुपये से बढ़कर 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले नीचे अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 164635 रुपये प्रति 10 ग्राम176121 रुपये प्रति 10 ग्राम175340 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 163976 रुपये प्रति 10 ग्राम175416 रुपये प्रति 10 ग्राम174638 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 150806 रुपये प्रति 10 ग्राम161327 रुपये प्रति 10 ग्राम160611 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 123476 रुपये प्रति 10 ग्राम132091 रुपये प्रति 10 ग्राम131505 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 96312 रुपये प्रति 10 ग्राम103031 रुपये प्रति 10 ग्राम102574 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹179000₹164100₹134290
मुंबई₹178850₹163950₹134140
कोलकाता₹178850₹163950₹134140
चेन्नई₹183280₹168000₹139000
पटना₹178900₹164000₹134190
लखनऊ₹179000₹164100₹134290
अयोध्या₹179000₹164100₹134290
मेरठ₹179000₹164100₹134290
कानपुर₹179000₹164100₹134290
गाजियाबाद₹179000₹164100₹134290
नोएडा₹179000₹164100₹134290
गुरुग्राम₹179000₹164100₹134290
चंडीगढ़₹179000₹164100₹134290
जयपुर₹179000₹164100₹134290
अहमदाबाद₹178900₹164000₹134190
पुणे₹178850₹163950₹134140
लुधियाना₹179000₹164100₹134290
गुवाहाटी₹178850₹163950₹134140
इंदौर₹178900₹164000₹134190
सूरत₹178900₹164000₹134190
नागपुर₹178850₹163950₹134140
नासिक₹178880₹163980₹134170
बैंगलोर₹178850₹163950₹134140
वडोदरा₹178900₹164000₹134190
भुवनेश्वर₹178850₹163950₹134140
केरल₹178850₹163950₹134140
रायपुर₹178850₹163950₹134140
हैदराबाद₹178850₹163950₹134140

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दोनों नए शिखर पर पहुंच गए। सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना भी 5,000 रुपये यानी तीन प्रतिशत बढ़कर 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) के नए शिखर पर पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार मंगलवार को यह 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। फॉरेक्स डॉट कॉम के अनुसार, सोना 74.57 अमेरिकी डॉलर यानी 1.44 प्रतिशत बढ़कर 5,256.35 प्रति औंस अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में यह कारोबारी सत्र में 5,311.38 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट और सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मजबूत मांग से वायदा बाजार में इसकी कीमत भी 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। एमसीएक्स में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 4,730 रुपये यानी तीन प्रतिशत चढ़कर 1,62,429 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। कॉमेक्स में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 168.5 अमेरिकी डॉलर यानी 3.31 प्रतिशत चढ़कर 5,251.1 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोना और चांदी लगातार मजबूत तेजी दिखा रही है और कीमतों को ऊपर जाने के लिए हर दिन नए कारण मिल रहे हैं। गांधी ने बताया कि मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और व्यापार संबंधित अनिश्चितताओं के कारण सुरिक्षित निवेश के रूप में इन कीमती धातुओं की निवेश मांग बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर सूचकांक कमजोर रहा, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को और समर्थन मिला।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर बाजार में सोने में बुधवार को लगातार आठवें दिन तेजी रही और अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए रिकॉर्ड 5,311 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। सिंह ने कहा कि अमेरिकी डॉलर पिछले चार साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। उन्होंने कहा कि इसका कारण अमेरिकी लोगों के भरोसे में गिरावट और नौकरियों के बढ़ने की धीमी गति है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख, नए भू-राजनीतिक तनावों और निवेशकों की सुरक्षित निवेश संपत्तियों के प्रति मजबूत रुचि से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति संबंधी फैसले से पहले लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच डॉलर के करीब चार साल के निचले स्तर पर गिरने के कारण, सोने ने सुबह के शुरुआती कारोबार में तीन प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करते हुए पहली बार 5,200 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article