बिजनेस

सोने का भाव आज का 23 अप्रैल 2026: रेट में गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 April 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का भाव आज का 23 अप्रैल 2026: रेट में गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 23 April 2026 : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बाजार ओपन होने के बाद शाम तक 0.25% गिरकर यानी 377 रुपये लुढ़कर के साथ 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना घटकर 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,52,116 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,51,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 152116 रुपये प्रति 10 ग्राम151189 रुपये प्रति 10 ग्राम151059 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 151507 रुपये प्रति 10 ग्राम150584 रुपये प्रति 10 ग्राम150454 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 139338 रुपये प्रति 10 ग्राम138489 रुपये प्रति 10 ग्राम138370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114087 रुपये प्रति 10 ग्राम113392 रुपये प्रति 10 ग्राम113294 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88988 रुपये प्रति 10 ग्राम88446 रुपये प्रति 10 ग्राम88370 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153700₹140900₹115310
मुंबई₹153550₹140750₹115160
कोलकाता₹153550₹140750₹115160
चेन्नई₹154480₹141600₹118100
पटना₹153600₹140800₹115210
लखनऊ₹153700₹140900₹115310
मेरठ₹153700₹140900₹115310
अयोध्या₹153700₹140900₹115310
कानपुर₹153700₹140900₹115310
गाजियाबाद₹153700₹140900₹115310
नोएडा₹153700₹140900₹115310
गुरुग्राम₹153700₹140900₹115310
चंडीगढ़₹153700₹140900₹115310
जयपुर₹153700₹140900₹115310
लुधियाना₹153700₹140900₹115310
गुवाहाटी₹153550₹140750₹115160
इंदौर₹153600₹140800₹115210
अहमदाबाद₹153600₹140800₹115210
सूरत₹153600₹140800₹115210
वडोदरा₹153600₹140800₹115210
पुणे₹153550₹140750₹115160
नागपुर₹153550₹140750₹115160
नासिक₹153580₹140780₹115190
बैंगलोर₹153550₹140750₹115160
भुवनेश्वर₹153550₹140750₹115160
कटक₹153550₹140750₹115160
केरल₹153550₹140750₹115160
रायपुर₹153550₹140750₹115160
हैदराबाद₹153550₹140750₹115160

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 300 रुपये टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.48 प्रतिशत बढ़कर 4,742.97 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1,879 रुपये चढ़कर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,879 रुपये या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 8,393 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,780.96 डॉलर प्रति औंस रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की योजना विफल हो गई। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि प्रगति की कमी ने अनिश्चितता को बढ़ाए रखा, जिससे कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों को समर्थन मिला, जबकि कीमती धातुओं के लिए यह एक बाधा साबित हुआ। बाजार भागीदार घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते रहेंगे और कीमतों में उतार-चढ़ाव तब तक सावधानीपूर्वक ’इंतजार करो और देखो’ के दृष्टिकोण को दर्शाता रहेगा, जब तक कि अधिक स्पष्ट संकेत सामने नहीं आ जाते।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोना तेजी के साथ खुला और सकारात्मक दायरे में रहा। इससे जारी संघर्ष विराम की उम्मीदों से समर्थन मिला। हालांकि, संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधाभासी बयानों ने बाजार में अस्थिरता को बढ़ाए रखा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक घटनाक्रमों से मिल रहे मिश्रित संकेत सभी संपत्ति श्रेणियों में अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में तेज लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि बाजार का ध्यान अब 29 अप्रैल को आने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर केंद्रित है, जो बाजार की दिशा तय करने में एक प्रमुख कारक साबित होगी।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article