बिजनेस

सोने का भाव आज का (26 अक्टूबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 26 October 2026: सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (सोमवार) दो दिन बाद बाजार ओपन हो रहा है इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.81% घटकर यानी 1159 रुपये गिरावट के साथ 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 142,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,000.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,720 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,30,840 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,07,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹142720₹130840₹107080
मुंबई₹142570₹130690₹106930
कोलकाता₹142570₹130690₹106930
चेन्नई₹142570₹130690₹106940
पटना₹142620₹130740₹106980
लखनऊ₹142720₹130840₹107080
मेरठ₹142720₹130840₹107080
अयोध्या₹142720₹130840₹107080
कानपुर₹142720₹130840₹107080
अलीगढ़₹142720₹130840₹107080
मुरादाबाद₹142720₹130840₹107080
मिर्जापुर₹142720₹130840₹107080
झांसी₹142720₹130840₹107080
मथुरा₹142720₹130840₹107080
गोरखपुर₹142720₹130840₹107080
बरेली₹142720₹130840₹107080
प्रयागराज₹142720₹130840₹107080
गाजियाबाद₹142720₹130840₹107080
नोएडा₹142720₹130840₹107080
गुरुग्राम₹142720₹130840₹107080
चंडीगढ़₹142720₹130840₹107080
जयपुर₹142720₹130840₹107080
लुधियाना₹142720₹130840₹107080
गुवाहाटी₹142570₹130690₹106930
जलगांव₹142570₹130690₹106930
इंदौर₹142620₹130740₹106980
अहमदाबाद₹142620₹130740₹106980
वडोदरा₹142620₹130740₹106980
सूरत₹142620₹130740₹106980
पुणे₹142570₹130690₹106930
नागपुर₹142570₹130690₹106930
नासिक₹142600₹130720₹106960
बैंगलोर₹142570₹130690₹106930
भुवनेश्वर₹142570₹130690₹106930
कटक₹142570₹130690₹106930
अमरावती₹142570₹130690₹106930
विशाखापत्तनम₹142570₹130690₹106930
मैसूर₹142570₹130690₹106930
विजयवाड़ा₹142570₹130690₹106930
कोयंबटूर₹142570₹130690₹106940
मंगलौर₹142570₹130690₹106930
मदुरै₹142570₹130690₹106940
रायपुर₹142570₹130690₹106930
बेलगाम₹142570₹130690₹106930
राजमुंदरी₹142570₹130690₹106930
हैदराबाद₹142570₹130690₹106930
दावनगेरे₹142570₹130690₹106930
बेल्लारी₹142570₹130690₹106930
सलेम₹142570₹130690₹106940
वेल्लोर₹142570₹130690₹106940
अमरावती₹142570₹130690₹106930
गुंटूर₹142570₹130690₹106930
नेल्लोर₹142570₹130690₹106930
काकीनाडा₹142570₹130690₹106930
तिरुपति₹142570₹130690₹106930
कडपा₹142570₹130690₹106930
अनंतपुर₹142570₹130690₹106930
वारंगल₹142570₹130690₹106930
निजामाबाद₹142570₹130690₹106930
खम्मम₹142570₹130690₹106930
बेरहामपुर₹142570₹130690₹106930
राउरकेला₹142570₹130690₹106930
राजकोट₹142620₹130740₹106980
वसई-विरार₹142600₹130720₹106960
औरंगाबाद₹142570₹130690₹106930
सोलापुर₹142570₹130690₹106930
भिवंडी₹142600₹130720₹106960
कोल्हापुर₹142570₹130690₹106930
लातूर₹142600₹130720₹106960
तिरुपुर₹142570₹130690₹106940
तिरुनेलवेली₹142570₹130690₹106940
त्रिची₹142570₹130690₹106940
संबलपुर₹142570₹130690₹106930
इरोड₹142570₹130690₹106940
कोच्चि₹142570₹130690₹106930
थाइन₹142570₹130690₹106930
अमृतसर₹142720₹130840₹107080
नागरकोइल₹142570₹130690₹106940
तिरुवनंतपुरम₹142570₹130690₹106930
तंजावुर₹142570₹130690₹106940
भोपाल₹142620₹130740₹106980
वाराणसी₹142720₹130840₹107080
गोवा₹142570₹130690₹106930
करूर₹142570₹130690₹106940
कुंभकोणम₹142570₹130690₹106940
नमक्कल₹142570₹130690₹106940
आगरा₹142720₹130840₹107080
धर्मपुरी₹142570₹130690₹106940
डिंडीगुल₹142570₹130690₹106940
तूतीकोरिन₹142570₹130690₹106940
कुड्डालोर₹142570₹130690₹106940
कांचीपुरम₹142570₹130690₹106940
कृष्णागिरी₹142570₹130690₹106940
विल्लुपुरम₹142570₹130690₹106940
कोविलपट्टी₹142570₹130690₹106940
तिरुवन्नामलाई₹142570₹130690₹106940
होसुर₹142570₹130690₹106940
कराइकुडी₹142570₹130690₹106940
पुदुक्कोट्टई₹142570₹130690₹106940
रामनाथपुरम₹142570₹130690₹106940
अम्बुर₹142570₹130690₹106940
कन्याकुमारी₹142570₹130690₹106940
नागपट्टिनम₹142570₹130690₹106940
विरुधुनगर₹142570₹130690₹106940
कल्लाकुरिची₹142570₹130690₹106940
पोलाची₹142570₹130690₹106940
अर्काट₹142570₹130690₹106940
पलानी₹142570₹130690₹106940
अरियालूर₹142570₹130690₹106940
मोहाली₹142720₹130840₹107080
परमाकुदी₹142570₹130690₹106940
पेरम्बलूर₹142570₹130690₹106940
जयनकोंडम₹142570₹130690₹106940
कोडईकनाल₹142570₹130690₹106940
ऊटी₹142570₹130690₹106940
रामेश्वरम₹142570₹130690₹106940
शिवगंगा₹142570₹130690₹106940
तिरुवरुर₹142570₹130690₹106940
त्रिशूर₹142570₹130690₹106930
पांडिचेरी₹142570₹130690₹106940
चित्रदुर्ग₹142570₹130690₹106930
गडग₹142570₹130690₹106930
बागलकोट₹142570₹130690₹106930
मंड्या₹142570₹130690₹106930
भद्रावती₹142570₹130690₹106930
कोलार₹142570₹130690₹106930
तुमकुर₹142570₹130690₹106930
कोल्लम₹142570₹130690₹106930
अलाप्पुझा₹142570₹130690₹106930
कोट्टायम₹142570₹130690₹106930
पलक्कड़₹142570₹130690₹106930
मलप्पुरम₹142570₹130690₹106930
कोझिकोड₹142570₹130690₹106930
कन्नूर₹142570₹130690₹106930
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 26 अक्टूबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,900 रुपये घटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। हाजिर सोने का भाव गिरकर 4,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 4,024.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव?

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से सौदों का आकार घटाने के कारण शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 1,230 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत टूटकर 1,42,079 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव भी 0.26 प्रतिशत गिरकर 4,014.23 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कमजोर हाजिर मांग ने सोने की वायदा कीमतों पर दबाव बढ़ाया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के अनुरूप घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके चलते सोना जुलाई की शुरुआत के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

वहीं, चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक पिंकी यादव के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में मजबूती, बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इन परिस्थितियों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर करीब 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं।

कच्चे तेल की महंगाई से ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बने रहने की आशंका मजबूत हुई है। इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा, क्योंकि ऊंची ब्याज दरों के माहौल में बिना ब्याज मिलने वाली संपत्ति के रूप में सोने की आकर्षकता कम हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें आगे भी सोने की कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article