बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 अप्रैल 2026: रेट में बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 April 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 April 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 300 रुपये टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.03% बढ़कर यानी 1567 रुपये बढ़त के साथ 1,53,238 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,51,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,52,355 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,116 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 152355 रुपये प्रति 10 ग्राम152250 रुपये प्रति 10 ग्राम152116 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 151745 रुपये प्रति 10 ग्राम151640 रुपये प्रति 10 ग्राम151507 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 139557 रुपये प्रति 10 ग्राम139461 रुपये प्रति 10 ग्राम139338 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114266 रुपये प्रति 10 ग्राम114188 रुपये प्रति 10 ग्राम114087 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 89128 रुपये प्रति 10 ग्राम89066 रुपये प्रति 10 ग्राम88988 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154900₹142000₹116210
मुंबई₹154750₹141850₹116060
कोलकाता₹154750₹141850₹116060
चेन्नई₹155460₹142500₹118040
पटना₹154800₹141900₹116110
लखनऊ₹154900₹142000₹116210
मेरठ₹154900₹142000₹116210
अयोध्या₹154900₹142000₹116210
कानपुर₹154900₹142000₹116210
गाजियाबाद₹154900₹142000₹116210
नोएडा₹154900₹142000₹116210
गुरुग्राम₹154900₹142000₹116210
चंडीगढ़₹154900₹142000₹116210
जयपुर₹154900₹142000₹116210
अहमदाबाद₹154800₹141900₹116110
पुणे₹154750₹141850₹116060
लुधियाना₹154900₹142000₹116210
गुवाहाटी₹154750₹141850₹116060
इंदौर₹154800₹141900₹116110
सूरत₹154800₹141900₹116110
नागपुर₹154750₹141850₹116060
नासिक₹154780₹141880₹116090
बैंगलोर₹154750₹141850₹116060
वडोदरा₹154800₹141900₹116110
भुवनेश्वर₹154750₹141850₹116060
कटक₹154750₹141850₹116060
केरल₹154750₹141850₹116060
रायपुर₹154750₹141850₹116060
हैदराबाद₹154750₹141850₹116060

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। हालांकि, वैश्विक रुझान कमजोर बने रहे। हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत घटकर 4,776.85 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को मामूली तीन रुपये की गिरावट के साथ 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव तीन रुपये की गिरावट के साथ 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 439 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,794.27 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने बताया कि घरेलू बाजारों में सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली, क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते निवेशक ’सुरक्षित निवेश’ की ओर रुख कर रहे हैं। मिराए एसेट शेयरखान में प्रमुख (जिंस) प्रवीण सिंह ने बताया कि डॉलर में मजबूती और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण हाजिर सोना 4,780 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास बना रहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान के साथ बातचीत की संभावना का संकेत दिए जाने के बावजूद तेहरान ने बातचीत में शामिल होने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में शोध मामलों की प्रमुख रेनीशा चैनानी ने कहा कि बाजार भागीदार इस बात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ेगी और क्या इससे संघर्ष विराम की अवधि में विस्तार होगा या कोई व्यापक शांति समझौता हो पाएगा। उन्होंने कहा कि सोने की कीमत की दिशा पश्चिम एशिया में जारी तनाव से जुड़े घटनाक्रमों और ऊर्जा की लागत तथा मुद्रास्फीति की उम्मीदों पर पड़ने वाले उनके प्रभाव से ही निर्धारित होती रहेगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article