बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 जनवरी 2026: बना रिकॉर्ड का पहाड़, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 January 2026: सोने की कीमतों में तेजी जारी है। लगातार नया-नया रिकॉर्ड बन रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 January 2026 : सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार रिकॉर्ड तोड़ने वाली तेजी को जारी रखते हुए, बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतें बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1.60 लाख रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं। 24 कैरेट शुद्धता वाली कीमती धातु की कीमत 6,500 रुपये या 4.24 प्रतिशत बढ़कर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मंगलवार को सोना पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मील का पत्थर पार किया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) फरवरी में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 7,774 रुपये या 5.16 प्रतिशत चढ़कर 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। सोने की कीमत 16 जनवरी को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो पिछले तीन सत्र में 15,822 रुपये या 11.10 प्रतिशत चढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने के वायदा भाव ने पहली बार 4,800 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,57,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना का भाव बढ़कर 1,54,227 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 147409 रुपये प्रति 10 ग्राम155204 रुपये प्रति 10 ग्राम154227 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 146819 रुपये प्रति 10 ग्राम154583 रुपये प्रति 10 ग्राम153609 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135027 रुपये प्रति 10 ग्राम142167 रुपये प्रति 10 ग्राम141272 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110557 रुपये प्रति 10 ग्राम116403 रुपये प्रति 10 ग्राम115670 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86234 रुपये प्रति 10 ग्राम90794 रुपये प्रति 10 ग्राम90223 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157410₹144300₹118090
मुंबई₹157260₹144150₹117940
कोलकाता₹157260₹144150₹117940
चेन्नई₹157260₹144150₹119500
पटना₹157310₹144200₹117990
लखनऊ₹157410₹144300₹118090
कानपुर₹157410₹144300₹118090
मेरठ₹157410₹144300₹118090
अयोध्या₹157410₹144300₹118090
गाजियाबाद₹157410₹144300₹118090
नोएडा₹157410₹144300₹118090
गुरुग्राम₹157410₹144300₹118090
चंडीगढ़₹157410₹144300₹118090
जयपुर₹157410₹144300₹118090
अहमदाबाद₹157310₹144200₹117990
पुणे₹157260₹144150₹117940
लुधियाना₹157410₹144300₹118090
गुवाहाटी₹157260₹144150₹117940
इंदौर₹157310₹144200₹117990
बैंगलोर₹157260₹144150₹117940
भुवनेश्वर₹157260₹144150₹117940
केरल₹157260₹144150₹117940
रायपुर₹157260₹144150₹117940
हैदराबाद₹157260₹144150₹117940

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को सोना मजबूत मांग आने से 5,100 रुपये की छलांग लगाते हुए पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि सोना दिल्ली में 5,100 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने ने 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर भी पार कर लिया। सोना सोमवार को 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में भी सोना की मांग में तेजी रही। फॉरेक्स डॉटकॉम के आंकड़ों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना पहली बार 4,700 डॉलर प्रति औंस का स्तर के पार पहुंचा। सोने में 66.38 डॉलर यानी 1.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कीमत 4,737.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के वायदा भाव में भी तेजी जारी रही और इसने नए रिकॉर्ड बनाए। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से सोने का वायदा भाव मंगलवार को 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के पार पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने का भाव 6,861 रुपये यानी 4.7 प्रतिशत चढ़कर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने का वायदा भाव 4,700 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर गया। फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 147.5 अमेरिकी डॉलर यानी 3.21 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 4,742.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि और रुपये के कमजोर होने के कारण 2026 की शुरुआत से ही सोने की कीमत में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को वैश्विक और भारतीय बाजारों में सोने तथा चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं। इसका कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव एवं अमेरिका-यूरोपीय संघ के संभावित व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग रही। स्मार्टवेल्थ.एआई के संस्थापक एवं प्रधान शोधकर्ता पंकज सिंह ने कहा कि वृहत आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article