बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 सितंबर 2025: सोना-चांदी के ताजा रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 September 2025: कुछ एक दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

जानिए सोना -चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 128000 रुपये प्रति किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य होगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये चढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 109775 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 109335 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 100554 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 82331 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 64218 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999: 128000 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 800 रुपये चढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते सोने में तेजी आई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 700 रुपये बढ़कर 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। उधर वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 0.18 प्रतिशत बढ़कर 3,651.18 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही। चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। एसोसिएशन के अनुसार, बृहस्पतिवार को चांदी 1,31,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 42.16 डॉलर प्रति औंस रही।

सोना-चांदी की कीमतों पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने में सकारात्मक रुख रहा और कीमती धातुओं में तेजी रही। इस तेजी के कई कारण हैं। इनमें इस साल एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में मजबूत निवेश और केंद्रीय बैंकों द्वारा सक्रिय रूप से सोना खरीदना शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके साथ, इस साल के अंत से पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा ब्याज दरों में और भी कटौती की उम्मीदें, तथा मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों एवं व्यापार संबंधी मुद्दों के कारण सुरक्षित निवेश की लगातार मांग बनी रह सकती है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और अब ध्यान अगले सप्ताह के प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों में जीडीपी, विनिर्माण और सेवा पीएमआई, और पीसीई मूल्य सूचकांक शामिल हैं। ये आंकड़े आगे के रुझान को दिशा देंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article