बिजनेस

सोने का भाव आज का 20 मार्च 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 650 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले सत्र में सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.53% गिरकर यानी 774 रुपये लुढ़कर 1,44,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गया था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव बढ़कर 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार सुबह तक 1,47,889 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 147340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.27 प्रतिशत बढ़कर 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 147889 रुपये प्रति 10 ग्राम147340 रुपये प्रति 10 ग्राम147218 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 147297 रुपये प्रति 10 ग्राम146750 रुपये प्रति 10 ग्राम146628 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135466 रुपये प्रति 10 ग्राम134963 रुपये प्रति 10 ग्राम134852 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110917 रुपये प्रति 10 ग्राम110505 रुपये प्रति 10 ग्राम110414 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86515 रुपये प्रति 10 ग्राम86194 रुपये प्रति 10 ग्राम86123 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹151080₹138500₹113350
मुंबई₹150930₹138350₹113200
कोलकाता₹150930₹138350₹113200
चेन्नई₹151630₹138990₹115840
पटना₹150980₹138400₹113250
लखनऊ₹151080₹138500₹113350
मेरठ₹151080₹138500₹113350
अयोध्या₹151080₹138500₹113350
कानपुर₹151080₹138500₹113350
गाजियाबाद₹151080₹138500₹113350
नोएडा₹151080₹138500₹113350
गुरुग्राम₹151080₹138500₹113350
चंडीगढ़₹151080₹138500₹113350
जयपुर₹151080₹138500₹113350
लुधियाना₹151080₹138500₹113350
गुवाहाटी₹150930₹138350₹113200
इंदौर₹150980₹138400₹113250
अहमदाबाद₹150980₹138400₹113250
सूरत₹150980₹138400₹113250
वडोदरा₹150980₹138400₹113250
पुणे₹150930₹138350₹113200
नागपुर₹150930₹138350₹113200
नासिक₹150960₹138380₹113230
बैंगलोर₹150930₹138350₹113200
भुवनेश्वर₹150930₹138350₹113200
कटक₹150930₹138350₹113200
केरल₹150930₹138350₹113200
रायपुर₹150930₹138350₹113200
हैदराबाद₹150930₹138350₹113200

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 7,000 रुपये के नुकसान के साथ 1.53 लाख प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,000 रुपये या 4.37 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया, जो पिछली बंद कीमत 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है। सोने की कीमत 29 जनवरी को दर्ज किए गए अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 29,700 रुपये या 16.23 प्रतिशत तक गिर चुकी है। विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतें नीचे रहीं। हाजिर सोना 140.19 डॉलर, या लगभग तीन प्रतिशत टूटकर 4,678.69 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछल दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर वैश्विक रुख और डॉलर के मजूत होने के कारण वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 3,616 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,409 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,616 रुपये यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,409 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,387 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के वायदा भाव 120.84 डॉलर या 2.47 प्रतिशत टूटकर 4,775.36 डॉलर प्रति औंस रह गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने सर्राफा कीमतों में इस भारी गिरावट का कारण कई कारकों के मेल को बताया, जिनमें बढ़ती महंगाई की चिंताएं, केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख (विशेष रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान का), और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि अब निवेशक अपना ध्यान बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूरोपियन केंद्रीय बैंक के नीतिगत फैसलों पर केंद्रित करेंगे।

भविष्य के नजरिये पर बात करते हुए एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा कि कुल मिलाकर अल्पावधि में बाजार का रुख कमजोर से लेकर अस्थिर बना हुआ है। ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों और भू-राजनीतिक संकेतों में होने वाले बदलावों के चलते कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों पर भारी दबाव पड़ा, क्योंकि मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल ने इन सुरक्षित-ठिकानों वाली संपत्तियों का आकर्षण कम कर दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article