बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 मई 2026: रेट में उठापटक, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 19 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दिनभर बढ़ता रहा लेकिन रात तक 0.28% गिरकर यानी 452 रुपये गिरावट के साथ 1,58,949 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.47 प्रतिशत टूटकर 4,544.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोना 1,57,739 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,59,077 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 157739 रुपये प्रति 10 ग्राम158907 रुपये प्रति 10 ग्राम159077 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 157107 रुपये प्रति 10 ग्राम158271 रुपये प्रति 10 ग्राम158440 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 144489 रुपये प्रति 10 ग्राम145559 रुपये प्रति 10 ग्राम145715 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 118304 रुपये प्रति 10 ग्राम119180 रुपये प्रति 10 ग्राम119308 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 92277 रुपये प्रति 10 ग्राम92961 रुपये प्रति 10 ग्राम93060 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157190₹144100₹117930
मुंबई₹157040₹143950₹117780
कोलकाता₹157040₹143950₹117780
चेन्नई₹162220₹148700₹124100
पटना₹157090₹144000₹117830
लखनऊ₹157190₹144100₹117930
अयोध्या₹157190₹144100₹117930
मेरठ₹157190₹144100₹117930
कानपुर₹157190₹144100₹117930
गाजियाबाद₹157190₹144100₹117930
नोएडा₹157190₹144100₹117930
गुरुग्राम₹157190₹144100₹117930
चंडीगढ़₹157190₹144100₹117930
जयपुर₹157190₹144100₹117930
लुधियाना₹157190₹144100₹117930
गुवाहाटी₹157040₹143950₹117780
इंदौर₹157090₹144000₹117830
अहमदाबाद₹157090₹144000₹117830
सूरत₹157090₹144000₹117830
पुणे₹157040₹143950₹117780
नागपुर₹157040₹143950₹117780
नासिक₹157070₹143980₹117810
बैंगलोर₹157040₹143950₹117780
वडोदरा₹157090₹144000₹117830
भुवनेश्वर₹157040₹143950₹117780
कटक₹157040₹143950₹117780
रायपुर₹157040₹143950₹117780
हैदराबाद₹157040₹143950₹117780
केरल₹157040₹143950₹117780

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 1.62 लाख रुपये प्रति 10 पर स्थिर रहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,535.23 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 598 रुपये चढ़कर 1,59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 598 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी कारोबार में, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 4,553.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बावजूद घरेलू सर्राफा कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर रहीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें सोमवार को स्थिर रहीं। पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में कमजोरी के चलते भारी बिकवाली हुई थी, जिसके बाद यह स्थिति बनी। हालांकि, स्थानीय कीमतों में गिरावट सीमित रही, क्योंकि भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और कमजोर होकर रिकॉर्ड निचले स्तर करीब 96.37 पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि कमजोर रुपये ने घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट को थामने में मदद की।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में कॉमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सोमवार को हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि डॉलर और तेल की कीमतों ने पिछले सप्ताह की अपनी बढ़त को आगे जारी रखा। इस बीच, अमेरिका-चीन शिखर सम्मेलन कुछ हद तक सकारात्मक माहौल में समाप्त हुआ, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रौद्योगिकी, व्यापार और शुल्क जैसे विवादित मुद्दे नहीं उठाए। सिंह ने आगे कहा कि नतीजतन, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में तेजी आई, जिससे सोने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (कॉमोडिटी और मुद्रा) विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशक अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे घटनाक्रमों के साथ-साथ रुपये-डॉलर की चाल पर भी नजर बनाए हुए हैं, जिससे सर्राफा बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि सोने की कीमतें डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गईं, क्योंकि बढ़ते वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में लगातार तनाव के कारण सर्राफा पर दबाव बना रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article