बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 सितंबर 2025: सोना-चांदी के रेट में फिर बदलाव, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 110167 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 127100 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि दोपहर में दोनोंं में गिरावट हुई थी। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक स्थानीय मांग कमजोर होने से गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 113200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में उछाल आया और यह 300 रुपये बढ़कर 131500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट 109733 रुपये प्रति 10 ग्राम109264 रुपये प्रति 10 ग्राम110167 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 109294 रुपये प्रति 10 ग्राम108826 रुपये प्रति 10 ग्राम109726 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 100515 रुपये प्रति 10 ग्राम100086 रुपये प्रति 10 ग्राम100913 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 82300 रुपये प्रति 10 ग्राम81948 रुपये प्रति 10 ग्राम82625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 64194 रुपये प्रति 10 ग्राम63919 रुपये प्रति 10 ग्राम64448 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 125756 रुपये प्रति किलोग्राम125563 रुपये प्रति किलोग्राम127100 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मुनाफावसूली के चलते बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से 1,300 रुपये फिसलकर 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। मंगलवार को, दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस कीमती धातु की कीमत 1,800-1,800 रुपये की तेजी के साथ क्रमशः 1,15,100 रुपये और 1,14,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गई थी। चांदी ने भी अपनी बढ़त गंवा दी और मुनाफावसूली के चलते यह नीचे आ गई। बुधवार को चांदी 1,670 रुपये गिरकर 1,31,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में, इसने 570 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1,32,870 रुपये प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया था। मंगलवार को 3,703.23 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत गिरकर 3,664.82 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी करीब तीन प्रतिशत टूटकर 41.38 डॉलर प्रति औंस रह गई।

कीमतों में गिरावट पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

फेडरल रिजर्व के महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले से पहले मुनाफावसूली के चलते सोने में कमजोरी रही, क्योंकि प्रतिभागियों ने नतीजों से पहले जोखिम कम कर दिया। बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, क्योंकि बाजार न केवल ब्याज दरों में कटौती का बल्कि फेडरल रिजर्व के आगे के दिशानिर्देशों का भी इंतजार कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष रिसर्च शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट रूपरेखा के कोई भी तटस्थ रुख या कम नरम रुख वाली टिप्पणियां सर्राफा बाजार में कुछ प्रतिशत की गिरावट ला सकती हैं। वैश्विक स्तर पर, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रहने के कारण, सोने और चांदी में भी नए शिखर छूने के बाद गिरावट देखी गई। नीति की घोषणा बाद में की जाएगी।

सोने, चांदी के वायदा भाव

सोने और चांदी की वायदा कीमतें बुधवार को अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर से नीचे आ गईं। व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बहुप्रतीक्षित मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से पहले नकारात्मक क्षेत्र में चली गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 259 रुपये या 0.24 प्रतिशत टूटकर 1,09,897 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, क्योंकि निवेशकों ने मंगलवार को पीली धातु के 1,10,666 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद अपने सौदों की संख्या कम कर दी। इसी तरह, सोने का दिसंबर अनुबंध 232 रुपये या 0.21 प्रतिशत गिरकर 1,10,953 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पिछले सत्र में 1,11,703 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छू गया था।

चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गई। मुनाफावसूली ने धारणा को प्रभावित किया। चांदी का दिसंबर डिलिवरी वाला अनुबंध 1,267 रुपये या लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,27,553 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एमसीएक्स पर चांदी वायदा का मार्च अनुबंध भी 1,169 रुपये या 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,29,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा कि घरेलू बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद, निवेशकों ने उच्च स्तर पर मुनाफावसूली की, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई और दोनों धातुओं के भाव नीचे आ गए।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article