बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 मई 2026: फिर बदले रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 18 May 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव का असर दुनिया पर पड़ रहा है। इसकी वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन बाद आज बाजार ओपन हुआ। इसके बाद फिर गिरावट शुरू हो गई लेकिन सुबह 9.30 बजे के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 0.45% बढ़कर यानी 713 रुपये तेजी के साथ 1,59,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,535.23 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक सोना 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,57,821 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,57,739 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 158210 रुपये प्रति 10 ग्राम157821 रुपये प्रति 10 ग्राम157739 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 157577 रुपये प्रति 10 ग्राम157189 रुपये प्रति 10 ग्राम157107 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 144920 रुपये प्रति 10 ग्राम144564 रुपये प्रति 10 ग्राम144489 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 118658 रुपये प्रति 10 ग्राम118366 रुपये प्रति 10 ग्राम118304 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 92553 रुपये प्रति 10 ग्राम92325 रुपये प्रति 10 ग्राम92277 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156370₹143350₹117320
मुंबई₹156220₹143200₹117170
कोलकाता₹156220₹143200₹117170
चेन्नई₹160910₹147500₹123100
पटना₹156270₹143250₹117220
लखनऊ₹156370₹143350₹117320
अयोध्या₹156370₹143350₹117320
मेरठ₹156370₹143350₹117320
गाजियाबाद₹156370₹143350₹117320
नोएडा₹156370₹143350₹117320
गुरुग्राम₹156370₹143350₹117320
चंडीगढ़₹156370₹143350₹117320
जयपुर₹156370₹143350₹117320
लुधियाना₹156370₹143350₹117320
गुवाहाटी₹156220₹143200₹117170
जलगांव₹156220₹143200₹117170
इंदौर₹156270₹143250₹117220
कानपुर₹156370₹143350₹117320
अहमदाबाद₹156270₹143250₹117220
वडोदरा₹156270₹143250₹117220
सूरत₹156270₹143250₹117220
पुणे₹156220₹143200₹117170
नागपुर₹156220₹143200₹117170
नासिक₹156250₹143230₹117200
बैंगलोर₹156220₹143200₹117170
भुवनेश्वर₹156220₹143840₹117690
कटक₹156220₹143840₹117690
रायपुर₹156220₹143200₹117170
हैदराबाद₹160910₹143200₹117170
केरल₹156220₹143200₹117170

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

पिछले कारोबारी दिन मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के दबाव में सोने की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टै्स सहित) पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसका भाव 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। हाजिर सोना 104 डॉलर यानी 2.24 प्रतिशत गिरकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 2,880 रुपये यानी 1.78 प्रतिशत टूटकर 1,59,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान 7,714 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक बाजार में भी दबाव बना रहा। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 112.75 डॉलर यानी 2.41 प्रतिशत घटकर 4,572 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, शुक्रवार को कीमती धातुओं पर भारी बिकवाली का दबाव रहा। उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं ने सख्त मौद्रिक नीति की संभावना को मजबूत किया है। उनके मुताबिक, इस स्थिति ने निवेशकों को डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल की ओर आकर्षित किया, जिससे सोने की मांग कमजोर पड़ी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली शुरू कर दी।

सरकार के फैसले से भी बढ़ा दबाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमॉन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मजबूत डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार की धारणा में उतार-चढ़ाव बना रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार द्वारा सोने पर 100 किलोग्राम की मात्रा सीमा सहित अन्य पाबंदियां लगाने के फैसले ने भी बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने से निवेशकों की धारणा और कमजोर हुई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article