बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 जनवरी 2026: फिर रिकॉर्ड हाई पर रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। मकर संक्रांति के मौके पर आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 January 2026 : सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया। MCX सोने का रेट 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। पिछले चार सत्रों में सोने की कीमत 1,40,500 रुपये से 6,000 रुपये यानी 4.3 प्रतिशत बढ़ चुकी है। साल की शुरुआत से अब तक सोने में कुल 8,800 रुपये यानी 6.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। सोने का हाजिर भाव भी 1.14 प्रतिशत चढ़कर 4,640.13 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,015 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत घटकर 1,43,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालेंगे।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 142015 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 141446 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 130086 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 106511 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 83079 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹143330₹131400₹107540
मुंबई₹143180₹131250₹107390
कोलकाता₹143180₹131250₹107390
चेन्नई₹144980₹132900₹110900
पटना₹143230₹131300₹107440
लखनऊ₹143330₹131400₹107540
मेरठ₹143330₹131400₹107540
कानपुर₹143330₹131400₹107540
अयोध्या₹143330₹131400₹107540
गाजियाबाद₹143330₹131400₹107540
नोएडा₹143330₹131400₹107540
गुरुग्राम₹143330₹131400₹107540
चंडीगढ़₹143330₹131400₹107540
जयपुर₹143330₹131400₹107540
अहमदाबाद₹143230₹131300₹107440
पुणे₹143180₹131250₹107390
लुधियाना₹143330₹131400₹107540
गुवाहाटी₹143180₹131250₹107390
इंदौर₹143230₹131300₹107440
बैंगलोर₹143180₹131250₹107390
भुवनेश्वर₹143180₹131250₹107390
केरल₹143180₹131250₹107390
रायपुर₹143180₹131250₹107390
हैदराबाद₹143180₹131250₹107390

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत भी वैश्विक बाजार में मजबूत रुझानों के अनुरूप 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,500 रुपये चढ़कर 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों समेत) तक पहुंच गई। मंगलवार को पीली धातु 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। पिछले चार सत्रों में सोने की कीमत 1,40,500 रुपये से 6,000 रुपये यानी 4.3 प्रतिशत बढ़ चुकी है। साल की शुरुआत से अब तक सोने में कुल 8,800 रुपये यानी 6.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। सोने का हाजिर भाव भी 1.14 प्रतिशत चढ़कर 4,640.13 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 932 रुपये या 0.65 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कॉमेक्स बाजार में सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 37.61 अमेरिकी डॉलर या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 4,636.71 डॉलर प्रति औंस रही।

क्यों बढ़े दाम

भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से बुधवार को वायदा बाजारों में सोने और चांदी के भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की तेजी विदेशी बाजारों के तेज रुझानों के अनुरूप है। विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार भू-राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति, कमजोर डॉलर सूचकांक और अमेरिका में मुद्रास्फीति के नरम आंकड़े निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्पों की मांग को बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों ने भी सोना और चांदी को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article