बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस पर क्या हैं सोने-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं 79वें स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी जानिए।

Image

स्वतंत्रता दिवस के दिन सोना-चांदी भाव क्या है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 August 2025 : देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उधर सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख तेजी की ओर ही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 100023 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 115100 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 100023 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 99622 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 91621 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 75017 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 58514 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 114933 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोना-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,01,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 400 रुपये बढ़कर 1,01,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। बुधवार को यह 1,00,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को चांदी की कीमतें 1,500 रुपये बढ़कर 1,13,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना मामूली बढ़कर 3,356.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, हाजिर चांदी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.35 डॉलर प्रति औंस रही।

सोना-चांदी की कीमतों पर एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती फिर से शुरू करने की उम्मीद के साथ सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। श्रम बाजार में नरमी के संकेतों ने और राहत की गुंजाइश प्रदान की, वहीं अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की हाल की रिपोर्ट ने शुल्क के कारण मुद्रास्फीति की चिंताओं को कम किया है।

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और बेरोजगारी के आंकड़ें आने से पहले सोने की कीमतों में बढ़त जारी है। उन्होंने कहा कि हालांकि अमेरिका और चीन द्वारा अपने शुल्क समझौते को 90 दिनों के लिए बढ़ाए जाने और अमेरिका, यूरोपीय, यूक्रेन और रूसी नेताओं के बीच आगामी वार्ता के कारण व्यापार को लेकर उम्मीद बनी हुई है। इससे आगे की तेजी कम हो सकती है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर में कमजोर रुख ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है, जबकि विभिन्न देशों पर जारी शुल्क ने भी इसकी मजबूती को सहारा दिया है। कुल मिलाकर, जब तक सोना 3,280 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना रहता है, तब तक इसमें सकारात्मक रुख बना रहेगा।

वायदा बाजार में सोने का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव गुरुवार को 112 रुपये चढ़कर 1,00,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 112 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 1,00,297 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,099 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,363.64 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा बाजार में कारोबारियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत गुरुवार को 116 रुपये की तेजी के साथ 1,14,913 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 116 रुपये या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1,14,913 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 14,754 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 38.51 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article