बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 March 2026 : ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता यानी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,000 रुपये यानी 1.21% की गिरावट आई। अब यह 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव घटकर 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार बंद होने तक गिरकर 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 158399 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 157765 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 145093 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 118799 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 92663 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159810₹146500₹119890
मुंबई₹159660₹146350₹119740
कोलकाता₹159660₹146350₹119740
चेन्नई₹161020₹147600₹124000
पटना₹159710₹146400₹119790
लखनऊ₹159810₹146500₹119890
मेरठ₹159810₹146500₹119890
अयोध्या₹159810₹146500₹119890
कानपुर₹159810₹146500₹119890
गाजियाबाद₹159810₹146500₹119890
नोएडा₹159810₹146500₹119890
गुरुग्राम₹159810₹146500₹119890
चंडीगढ़₹159810₹146500₹119890
जयपुर₹159810₹146500₹119890
अहमदाबाद₹159710₹146400₹119790
पुणे₹159660₹146350₹119770
लुधियाना₹159810₹146500₹119890
गुवाहाटी₹159660₹146350₹119740
इंदौर₹159710₹146400₹119790
सूरत₹159710₹146400₹119790
वडोदरा₹159710₹146400₹119790
नागपुर₹159660₹146350₹119740
नासिक₹159690₹146380₹120540
बैंगलोर₹159660₹146350₹119740
भुवनेश्वर₹159660₹146350₹119740
कटक₹159660₹146350₹119740
केरल₹159660₹146350₹119740
रायपुर₹159660₹146350₹119740
हैदराबाद₹159660₹146350₹119740

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 2,000 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले सत्र में सोने की कीमत 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 5,088 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी की धारणा और डॉलर के मजबूत होने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 992 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,279 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 992 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,279 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,891 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा 31.69 डॉलर या लगभग एक प्रतिशत गिरकर 5,094.11 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर डॉलर की मजबूती और मौद्रिक ढील को लेकर बदलती उम्मीदों का लगातार दबाव बना रहा। परमार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि, अल्पकालिक उतार-चढ़ाव और व्यापारियों की तरफ से बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। भू-राजनीतिक तनाव स्थिर हो जाने पर केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और खुदरा निवेश में फिर से तेजी आने की उम्मीद है, जिससे कीमतों को एक मजबूत आधार मिलेगा।

चॉइस ब्रोकिंग के एक्सपर्ट (जिंस एवं मुद्रा) आमिर मकडा ने कहा कि सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत करीब 1.5 प्रतिशत गिरकर 5,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक चिंताओं से डॉलर को मिली मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से सोने पर काफी दबाव पड़ रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि ब्याज दर में कटौती पर फेडरल रिजर्व के रवैये को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं, क्योंकि पिछली समीक्षा बैठक के ब्योरे और हाल की उम्मीदों से मौद्रिक नरमी की तरफ अधिक झुकाव नहीं दिखता है।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव पड़ा, जिससे यह कीमती धातु दूसरी मुद्राओं के धारकों के लिए कम आकर्षक रह गई। विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.23 पर कारोबार कर रहा था, जिससे विदेशी बाजारों में सर्राफा की कीमतों पर दबाव पड़ा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article