बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 जनवरी 2026: कीमतों में बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 January 2026 : सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया। आज बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 932 रुपये या 0.65 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड 1,41,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कॉमेक्स बाजार में सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 37.61 अमेरिकी डॉलर या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 4,636.71 डॉलर प्रति औंस रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,284 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,42,152 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,015 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालेंगे।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 140284 रुपये प्रति 10 ग्राम142152 रुपये प्रति 10 ग्राम142015 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 139722 रुपये प्रति 10 ग्राम141583 रुपये प्रति 10 ग्राम141446 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 128500 रुपये प्रति 10 ग्राम130211 रुपये प्रति 10 ग्राम130086 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 105213 रुपये प्रति 10 ग्राम106614 रुपये प्रति 10 ग्राम106511 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 82066 रुपये प्रति 10 ग्राम83159 रुपये प्रति 10 ग्राम83079 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹144150₹132150₹108150
मुंबई₹144000₹132000₹108000
कोलकाता₹144000₹132000₹108000
चेन्नई₹144880₹132800₹110800
पटना₹144050₹132050₹108050
लखनऊ₹144150₹132150₹108150
अयोध्या₹144150₹132150₹108150
मेरठ₹144150₹132150₹108150
कानपुर₹144150₹132150₹108150
गाजियाबाद₹144150₹132150₹108150
नोएडा₹144150₹132150₹108150
चंडीगढ़₹144150₹132150₹108150
गुरुग्राम₹144150₹132150₹108150
जयपुर₹144150₹132150₹108150
अहमदाबाद₹144050₹132050₹108050
पुणे₹144000₹132000₹108000
लुधियाना₹144150₹132150₹108150
गुवाहाटी₹144000₹132000₹108000
इंदौर₹144050₹132050₹108050
बैंगलोर₹144000₹132000₹108000
भुवनेश्वर₹144000₹132000₹108000
केरल₹144000₹132000₹108000
रायपुर₹144000₹132000₹108000
हैदराबाद₹144000₹132000₹108000

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी मंगलवार को 400 रुपये बढ़कर 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों को मिलाकर) के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 2,900 रुपये बढ़कर 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वैश्विक बाजारों में सोने का हाजिर भाव सोमवार को 4,630.47 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड को छूने के बाद 10.93 डॉलर यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 4,586.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 196 रुपये या 0.14 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,41,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 15.26 अमेरिकी डॉलर या 0.33 प्रतिशत घटकर 4,599.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्यों बढे दाम

सर्राफा कारोबारियों ने बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित संपत्तियों की लगातार बढ़ती मांग को इस उछाल की वजह बताया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि कीमती धातुओं में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी जारी है जिसे लगातार सुरक्षित परिसंपत्तियों की बढ़ती मांग से समर्थन मिल रहा है। यह सर्राफा में व्यापक तेजी के रुख को बनाए हुए है, जो ईरान पर केंद्रित हालिया भू-राजनीतिक तनाव से प्रेरित है। गांधी ने कहा कि बाजार का ध्यान अब अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति और नए घरों की बिक्री के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और सर्राफा की कीमतों के लिए अल्पावधि दिशा के बारे में नए संकेत मिलेंगे।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि भू-राजनीतिक चिंताओं और फेडरल रिजर्व की स्वायत्तता पर बढ़ते खतरे के बीच सोमवार को 4,630 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोना ने तेज बढ़त के बाद अपनी बढ़त को बरकरार रखा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article