बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 अगस्त 2026: लुढ़के रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 13 August 2026 : पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज कई दिनों बाद गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.34% गिरकर यानी 532 रुपये गिरावट के साथ 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,54,882 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,433.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 13 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
24 कैरेट₹15457₹154570₹438199₹180288
22 कैरेट₹14169₹141689₹401682₹165264
20 कैरेट₹12881₹128808₹365165₹150240
18 कैरेट₹11593₹115928₹328649₹135216
16 कैरेट₹10305₹103047₹292132₹120192
14 कैरेट₹9017₹90166₹255616₹105168
12 कैरेट₹7729₹77285₹219099₹90144
10 कैरेट₹6440₹64404₹182583₹75120

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153750₹140950₹115350
मुंबई₹153600₹140800₹115200
कोलकाता₹153600₹140800₹115200
चेन्नई₹155130₹142200₹120000
पटना₹153650₹140850₹115250
लखनऊ₹153750₹140950₹115350
मेरठ₹153750₹140950₹115350
अयोध्या₹153750₹140950₹115350
कानपुर₹153750₹140950₹115350
गाजियाबाद₹153750₹140950₹115350
नोएडा₹153750₹140950₹115350
गुरुग्राम₹153750₹140950₹115350
चंडीगढ़₹153750₹140950₹115350
जयपुर₹153750₹140950₹115350
लुधियाना₹153750₹140950₹115350
गुवाहाटी₹153600₹140800₹115200
इंदौर₹153650₹140850₹115250
अहमदाबाद₹153650₹140850₹115250
सूरत₹153650₹140850₹115250
वडोदरा₹153650₹140850₹115250
नागपुर₹153600₹140800₹115200
पुणे₹153600₹140800₹115200
नासिक₹153630₹140830₹115230
बैंगलोर₹153600₹140800₹115200
भुवनेश्वर₹153600₹140800₹115200
रायपुर₹153600₹140800₹115200
हैदराबाद₹153600₹140800₹115200

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार सातवें सत्र में तेजी रही। मजबूत वैश्विक रुख और सर्राफा मांग के कारण सोना 2,600 रुपये बढ़कर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 2,600 रुपये बढ़कर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। तीन अगस्त को इसका भाव 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था, और पिछले सात सत्रों में इसमें 12,400 रुपये या 8.4 प्रतिशत की बढ़त हुई है। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 44.48 डॉलर या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 4,412.63 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 924 रुपये की तेजी के साथ 1,54,689 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 924 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,689 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,402.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले सुरक्षित निवेश के तौर पर लिवाली बढ़ाई, जबकि पश्चिम एशिया में लगातार भू-राजनीतिक तनाव ने कीमती धातुओं की मांग को समर्थन दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और डॉलर में स्थिरता ने भी कीमती धातुओं को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि, अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले निवेशकों के सतर्क रहने के कारण बढ़त सीमित रही।

गांधी ने कहा कि बाजार के लोग लगातार बढ़ती कीमतों के दबाव के संकेतों के लिए आंकड़ों का बारीकी से आकलन करेंगे, खासकर पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए, जो महंगाई की चिंताओं को केंद्र में रख सकती हैं और फेडरल रिजर्व को सतर्क रुख बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article