बिजनेस

चांदी का भाव आज का 13 अगस्त 2026: कई दिनों बाद रेट में गिरावट, जानें पटना, लखनऊ समेत अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 August 2026: दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर- AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 August 2026 : ईरान-अमेरिका में संघर्ष के बीच चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.86% लुढ़क कर यानी 2035 रुपये गिरावट के साथ 2,35,800 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,37,835 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,36,720 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 65.16 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत बढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 13 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
999 फाइन₹236720₹6711₹2761
925 स्टर्लिंग₹218966₹6208₹2554
900 कॉइन₹213048₹6040₹2485
800 जर्मन₹189376₹5369₹2209

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹255000
मुंबई₹255000
कोलकाता₹255000
चेन्नई₹260000
पटना₹255000
लखनऊ₹255000
अयोध्या₹255000
मेरठ₹255000
कानपुर₹255000
गाजियाबाद₹255000
नोएडा₹255000
गुरुग्राम₹255000
चंडीगढ़₹255000
जयपुर₹255000
लुधियाना₹255000
गुवाहाटी₹255000
इंदौर₹255000
अहमदाबाद₹255000
वडोदरा₹255000
सूरत₹255000
नागपुर₹255000
पुणे₹255000
नासिक₹255000
बैंगलोर₹255000
भुवनेश्वर₹260000
रायपुर₹255000
हैदराबाद₹260000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में, हाजिर चांदी 2.37 प्रतिशत बढ़कर 66.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,39,088 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,429 रुपये यानी 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,39,088 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 0.96 प्रतिशत बढ़कर 65.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार एक्स्पर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article