बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 मई 2026: रेट में बदलाव, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 12 May 2026 : अमेरिका द्वारा ईरान का प्रस्ताव ठुकराने के बाद पश्चिम एशिया में फिर से युद्ध होने का डर बढ़ गया। इसके चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में 1500 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह सोमवार के बंद भाव 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह से ऊपर चढ़ रहा था लेकिन दोपहर तक फिर गिरावट शुरू हो गई। अब तक 0.16% लुढ़कर यानी 251 रुपये गिरावट के साथ 1,,53,412 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,53,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस बीच विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 42.33 डॉलर यानी 1 प्रतिशत गिरकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,51,954 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,632 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 150362 रुपये प्रति 10 ग्राम151954 रुपये प्रति 10 ग्राम151632 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 149760 रुपये प्रति 10 ग्राम151346 रुपये प्रति 10 ग्राम151025 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 137732 रुपये प्रति 10 ग्राम139190 रुपये प्रति 10 ग्राम138895 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 112772 रुपये प्रति 10 ग्राम113966 रुपये प्रति 10 ग्राम113724 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)87962 रुपये प्रति 10 ग्राम88893 रुपये प्रति 10 ग्राम88705 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
दिल्ली₹154130₹141300₹115640
मुंबई₹153980₹141150₹115490
कोलकाता₹153980₹141150₹115490
चेन्नई₹156330₹143300₹119500
पटना₹154030₹141200₹115540
लखनऊ₹154130₹141300₹115640
मेरठ₹154130₹141300₹115640
अयोध्या₹154130₹141300₹115640
कानपुर₹154130₹141300₹115640
गाजियाबाद₹154130₹141300₹115640
नोएडा₹154130₹141300₹115640
गुरुग्राम₹154130₹141300₹115640
चंडीगढ़₹154130₹141300₹115640
जयपुर₹154130₹141300₹115640
लुधियाना₹154130₹141300₹115640
गुवाहाटी₹153980₹141150₹115490
इंदौर₹154030₹141200₹115540
अहमदाबाद₹154030₹141200₹115540
वडोदरा₹154030₹141200₹115540
सूरत₹154030₹141200₹115540
पुणे₹153980₹141150₹115490
नागपुर₹153980₹141150₹115490
नासिक₹154010₹141180₹115520
बैंगलोर₹153980₹141150₹115490
भुवनेश्वर₹153980₹141150₹115490
कटक₹153980₹141150₹115490
केरल₹153980₹141150₹115490
रायपुर₹153980₹141150₹115490
हैदराबाद₹153980₹141150₹115490

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 600 रुपये टूटकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 600 रुपये टूटकर 1,55,300 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। यह शुक्रवार के बंद भाव 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक टूटकर 4,661.68 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 462 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,068 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 462 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,068 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,675.66 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्यों लुढ़का सोना का भाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को ठुकराने के बाद यह गिरावट आई है। अमेरिका द्वारा ईरान की प्रतिक्रिया ठुकराने के बाद पश्चिम एशिया में फिर से संघर्ष शुरू होने का डर बढ़ गया और कच्चे तेल की कीमतें ऊपर चली गई हैं। देश की विदेशी मुद्रा को बचाने की कोशिश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील से भी सोने पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिसमें उन्होंने लोगों से एक साल के लिए गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने का आग्रह किया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने पर दबाव इसलिए बढ़ा क्योंकि अमेरिका-ईरान बातचीत में आई नई रुकावटों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता को फिर से बढ़ा दिया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों द्वारा भेजे गए नवीनतम प्रस्तावों को ठुकराए जाने से लंबे समय तक संघर्ष चलने की चिंताएं फिर से बढ़ गईं, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊपर चली गईं और महंगाई की चिंताएं फिर से उभर आईं। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा सख्त मौद्रिक नीति अपनाए जाने की आशंका और बढ़ गई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, उपाध्यक्ष - (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, सोना थोड़ा कमजोर रहा, क्योंकि बाजारों ने अमेरिका-ईरान शांति प्रस्तावों से जुड़े नकारात्मक घटनाक्रमों पर सावधानी से प्रतिक्रिया दी। खबरों से पता चलता है कि शर्तों को फिर से खारिज कर दिया गया है और संघर्ष के फिर से बढ़ने का डर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस अनिश्चितता ने वैश्विक जोखिम भावना पर दबाव बनाए रखा है, जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजारों में एक बार फिर महंगाई की चिंताओं को बढ़ा रही हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article