बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 अगस्त 2026: लगातार 6ठे दिन बढ़ी कीमत, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 11 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार 6ठे दिन बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,200 रुपये बढ़कर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। उधरमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.76% बढ़कर यानी 1158 रुपये तेजी के साथ 154257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,53,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,54,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,431.90 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 11 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
24 कैरेट सोना₹15,439₹1,54,390₹4,37,688₹1,80,078
22 कैरेट सोना₹14,152₹1,41,524₹4,01,214₹1,65,071
20 कैरेट सोना₹12,866₹1,28,658₹3,64,740₹1,50,065
18 कैरेट सोना₹11,579₹1,15,793₹3,28,266₹1,35,058
16 कैरेट सोना₹10,293₹1,02,927₹2,91,792₹1,20,052
14 कैरेट सोना₹9,006₹90,061₹2,55,318₹1,05,045
12 कैरेट सोना₹7,720₹77,195₹2,18,844₹90,039
10 कैरेट सोना₹6,433₹64,329₹1,82,370₹75,032

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155280₹142350₹116500
मुंबई₹155130₹142200₹116350
कोलकाता₹155130₹142200₹116350
चेन्नई₹155460₹142500₹120000
पटना₹155180₹142250₹116400
लखनऊ₹155280₹142350₹116500
मेरठ₹155280₹142350₹116500
अयोध्या₹155280₹142350₹116500
कानपुर₹155280₹142350₹116500
गाजियाबाद₹155280₹142350₹116500
नोएडा₹155280₹142350₹116500
गुरुग्राम₹155280₹142350₹116500
चंडीगढ़₹155280₹142350₹116500
जयपुर₹155280₹142350₹116500
लुधियाना₹155280₹142350₹116500
गुवाहाटी₹155130₹142200₹116350
इंदौर₹155180₹142250₹116400
अहमदाबाद₹155180₹142250₹116400
वडोदरा₹155180₹142250₹116400
सूरत₹155180₹142250₹116400
पुणे₹155130₹142200₹116350
नागपुर₹155130₹142200₹116350
नासिक₹155160₹142230₹116380
बैंगलोर₹155130₹142200₹116350
भुवनेश्वर₹155130₹142200₹116350
रायपुर₹155130₹142200₹116350
हैदराबाद₹155130₹142200₹116350

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

भारतीय रुपये में आई गिरावट के कारण आयात महंगा होने से दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोना 2,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,335.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदे करने से सोमवार को सोना वायदा कारोबार में 455 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर आपूर्ति वाला सोना 455 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख कुछ नरम रहा। न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 4,334.53 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि सटोरियों द्वारा नए सौदे करने से सोने की वायदा कीमतों को समर्थन मिला। घरेलू बाजार में आभूषण निर्माताओं और खुदरा खरीदारों की मांग ने भी तेजी में योगदान दिया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों का कहना है कि रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में आयातित सोना-चांदी महंगा हो गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ने तेजी को थोड़ा सीमित रखा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि हालिया तेजी के बाद वैश्विक बाजार में सोना करीब स्थिर रहा, लेकिन घरेलू बाजारों में इसमें बढ़त देखी गई। निवेशक नए आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोमवार को रुपया 11 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article