बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 मार्च 2026: फिर बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 March 2026: अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 March 2026: ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार देश राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 400 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव आज 1.62% चढ़कर यानी 2601 रुपये बढ़त के साथ 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,60,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 5,172.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,62,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार सुबह तक 158674 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,60,436 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,60,188 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 158674 रुपये प्रति 10 ग्राम160436 रुपये प्रति 10 ग्राम160188 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 158039 रुपये प्रति 10 ग्राम159794 रुपये प्रति 10 ग्राम159547 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 145345 रुपये प्रति 10 ग्राम146959 रुपये प्रति 10 ग्राम146732 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 119006 रुपये प्रति 10 ग्राम120327 रुपये प्रति 10 ग्राम120141 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 92824 रुपये प्रति 10 ग्राम93855 रुपये प्रति 10 ग्राम93710 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹162530₹149000₹121940
मुंबई₹162380₹148850₹121790
कोलकाता₹162380₹148850₹121790
चेन्नई₹164180₹150500₹128900
पटना₹162430₹148900₹121840
लखनऊ₹162530₹149000₹121940
अयोध्या₹162530₹149000₹121940
मेरठ₹162530₹149000₹121940
कानपुर₹162530₹149000₹121940
गाजियाबाद₹162530₹149000₹121940
नोएडा₹162530₹149000₹121940
गुरुग्राम₹162530₹149000₹121940
चंडीगढ़₹162530₹149000₹121940
जयपुर₹162530₹149000₹121940
लुधियाना₹162530₹149000₹121940
गुवाहाटी₹162380₹148850₹121790
इंदौर₹162430₹148900₹121840
अहमदाबाद₹162430₹148900₹121840
पुणे₹162380₹148850₹121790
सूरत₹162430₹148900₹121840
नागपुर₹162380₹148850₹121790
नासिक₹162410₹148880₹121820
वडोदरा₹162430₹148900₹121840
बैंगलोर₹162380₹148850₹121790
भुवनेश्वर₹162380₹148850₹121790
कटक₹162380₹148850₹121790
केरल₹162380₹148850₹121790
रायपुर₹162380₹148850₹121790
हैदराबाद₹162380₹148850₹121790

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 200 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। सर्राफा संघ के अनुसार पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 65.23 डॉलर या 1.26 प्रतिशत टूटकर 5,105.89 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,052 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,582 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,052 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,582 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,729 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.50 प्रतिशत बढ़कर 5,090.94 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस और मुद्रा के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया में आपूर्ति की चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में रातों-रात लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से सोना 5,097 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर नीचे कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article