बिजनेस

Sobha: सोभा लिमिटेड की इस साल 2,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू लाने की तैयारी

Sobha Share Price: कंपनी के चेयरमैन रवि मेनन ने हाल ही में दुबई में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वह कंपनी की इक्विटी बढ़ाने की योजना के तहत राइट्स इश्यू लाने जा रहे हैं। इससे वृद्धि के लिए वित्त जुटाने में मदद मिलेगी। राइट्स इश्यू में कंपनी में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रवर्तक शिरकत करेंगे।

Image

Sobha

Sobha Share Price: रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड ने अगले पांच साल में अपनी इक्विटी पूंजी को चार गुना बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और वह चालू वित्त वर्ष में करीब 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाने वाली है। दुबई स्थित सोभा ग्रुप की कंपनी सोभा लिमिटेड के निदेशक मंडल ने राइट्स इश्यू के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

राइट इश्यू में कौन होगा शामिल

कंपनी के चेयरमैन रवि मेनन ने हाल ही में दुबई में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वह कंपनी की इक्विटी बढ़ाने की योजना के तहत राइट्स इश्यू लाने जा रहे हैं। इससे वृद्धि के लिए वित्त जुटाने में मदद मिलेगी। राइट्स इश्यू में कंपनी में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रवर्तक शिरकत करेंगे। इसके बाद कंपनी का इक्विटी पूंजी आधार 2,500 करोड़ रुपये के मौजूदा स्तर से बढ़कर 4,500 करोड़ रुपये हो जाएगा।

सोभा का मुंबई के लग्जरी आवासीय बाजार में भी कदम रखने प्लान

सोभा लिमिटेड के मानद चेयरमैन पीएनसी मेनन ने कहा, ‘‘अगले चार-पांच वर्षों के भीतर हमारी इक्विटी पूंजी बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक हो जानी चाहिए। हम कर्ज के मोर्चे पर भी काफी हद तक अनुशासित हैं।’’ दक्षिण भारत के रियल एस्टेट बाजार में सक्रिय कंपनी ने अपने विस्तार के लिए आक्रामक योजना बनाई है और जल्द ही वह मुंबई के लग्जरी आवासीय बाजार में भी कदम रखने जा रही है। इसके लिए वह मुंबई क्षेत्र में जमीनों की खरीद एवं अधिग्रहण की कोशिशों में लग गई है।

मेनन ने कहा, ‘‘हम दुबई के अपने कारोबारी तौर-तरीके मुंबई में भी आजमाने जा रहे हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया में लागत बढ़ जाती है और उत्पाद महंगे हो जाते हैं। लेकिन भारत में मुंबई ही वह शहर है जो इसका भुगतान कर सकता है।’’

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article