बिजनेस

SIP vs STP: निवेश करने से पहले जानें SIP या STP किसमें होता है ज्यादा फायदा

आजकल म्यूचुअल फंड में निवेश काफी तेजी से बढ़ रहा है। निवेशक छोटी-छोटी बचत को सही दिशा में लगाकर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि SIP और STP जैसे निवेश विकल्प आपके लिए कैसे काम कर सकते हैं और कौन सा तरीका आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है।

Image

SIP Vs STP

आजकल म्यूचुअल फंड में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी छोटी-छोटी बचत को सही दिशा में लगाकर अच्छे रिटर्न कमाना चाहते हैं। SIP और STP जैसे निवेश विकल्प निवेशकों के लिए इसे आसान और सुविधाजनक बनाते हैं। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो SIP (Systematic Investment Plan) और STP (Systematic Transfer Plan) दो ऑप्शन हैं। आइए आपक दोनों के बीच अंतर बताते हैं और जानते है कौन सा सही ऑप्शन है आपकी कमाई के लिए?

SIP क्या है?

SIP क्या है? SIP एक नियमित निवेश योजना है, जिसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जिनकी आय नियमित होती है, जैसे सैलरीड व्यक्ति। SIP के माध्यम से आप बाजार के उतार-चढ़ाव से बचते हुए लंबी अवधि में निवेश कर सकते हैं और समय के साथ अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

STP क्या है?

STP क्या है? STP में आप एकमुश्त राशि को पहले एक सुरक्षित फंड (जैसे डेट फंड) में निवेश करते हैं और फिर उसे धीरे-धीरे उच्च जोखिम वाले फंड (जैसे इक्विटी फंड) में ट्रांसफर करते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास एकमुश्त राशि है और वे इसे धीरे-धीरे जोखिम के साथ निवेश करना चाहते हैं।

SIP और STP में अंतर

SIP नियमित और छोटी-छोटी किस्तों में निवेश करने का तरीका है, जबकि STP में एकमुश्त राशि को चरणबद्ध तरीके से ट्रांसफर किया जाता है। SIP उन निवेशकों के लिए बेहतर है जिनकी आय नियमित है और जो लंबी अवधि में निवेश करना चाहते हैं। STP उन निवेशकों के लिए अच्छा है जिनके पास एकमुश्त राशि है और वे जोखिम को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहते हैं।

कौन सा तरीका चुनें?

अगर आपकी आय नियमित है और आप लंबे समय तक निवेश करना चाहते हैं, तो SIP आपके लिए बेहतर विकल्प है। वहीं, यदि आपके पास एकमुश्त राशि है और आप उसे धीरे-धीरे जोखिम के साथ निवेश करना चाहते हैं, तो STP आपके लिए उपयुक्त है। आप चाहें तो दोनों तरीकों का संयोजन भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एकमुश्त राशि को डेट फंड में निवेश कर धीरे-धीरे इक्विटी फंड में ट्रांसफर करें और साथ ही SIP के माध्यम से नियमित निवेश भी करें। इससे आपको दोनों तरीकों के फायदे मिल सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article