बिजनेस

₹5000 की SIP 15 साल के लिए या ₹10000 की SIP 10 साल, जानें कौन सा SIP देगा ज्यादा रिटर्न?

SIP Calculator: छोटे-छोटे निवेश भी लंबे समय में करोड़ों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि SIP कैलकुलेटर सिर्फ अनुमानित आंकड़े देता है, सटीक रकम अलग हो सकती है। बाजार की चाल, रिटर्न की दर और निवेश अवधि के हिसाब से यह रकम कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन इतना तय है कि लंबे समय के लिए SIP, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों से कहीं बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

Image

SIP

SIP Calculator: शेयर बाजार में भले ही इन दिनों गिरावट जारी है, लेकिन म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए रिकॉर्ड निवेश देखने को मिल रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि SIP लंबे समय में हमेशा बेहतर रिटर्न देने का काम करता है। अभी बाजार नीचे है, ऐसे में निवेशकों को ज्यादा यूनिट्स अलॉट होते हैं, जिससे आगे चलकर अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप भी नया SIP शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको ₹5,000 और ₹10,000 की SIP का कैलकुलेशन आसान भाषा में समझा रहे हैं।

कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

मान लीजिए कि आप हर महीने ₹5,000 की SIP करते हैं। अगर यह निवेश 10 साल तक 12% के अनुमानित रिटर्न पर किया जाए, तो कुल निवेश ₹6,00,000 होगा। इस पर आपको करीब ₹5,61,695 का अनुमानित रिटर्न मिलेगा। यानी 10 साल बाद आपके पास कुल ₹11,61,695 रुपये हो सकते हैं। अगर सालाना रिटर्न बढ़कर 15% हो जाए तो यह रकम करीब ₹13,93,286 रुपये तक पहुंच सकती है।

अब अगर आप हर महीने ₹10,000 की SIP करते हैं और इसे 10 साल तक जारी रखते हैं, तो कुल निवेश ₹12,00,000 होगा। 12% रिटर्न पर यह रकम बढ़कर लगभग ₹23,23,391 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, अगर रिटर्न 15% हुआ तो यह रकम करीब ₹27,86,573 रुपये हो सकती है।

SIP कैलकुलेटर से समझें

₹5000 की SIP – 15 साल के लिए

कुल निवेश: ₹9,00,000

12% रिटर्न पर अनुमानित रकम: ₹25,22,880 (यानी ₹16,22,880 का मुनाफा)

15% रिटर्न पर अनुमानित रकम: ₹33,84,315 (यानी ₹24,84,315 का मुनाफा)

₹10000 की SIP – 10 साल के लिए

कुल निवेश: ₹12,00,000

12% रिटर्न पर अनुमानित रकम: ₹23,23,391 (यानी ₹11,23,391 का मुनाफा)

15% रिटर्न पर अनुमानित रकम: ₹27,86,573 (यानी ₹15,86,573 का मुनाफा)

यानी छोटे-छोटे निवेश भी लंबे समय में करोड़ों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि SIP कैलकुलेटर सिर्फ अनुमानित आंकड़े देता है, सटीक रकम अलग हो सकती है। बाजार की चाल, रिटर्न की दर और निवेश अवधि के हिसाब से यह रकम कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन इतना तय है कि लंबे समय के लिए SIP, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों से कहीं बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article