बिजनेस

Silver Rate Hike: 28 दिनों में 1,62,000 रुपये महंगी हो गई चांदी, अब इतनी है कीमत

Silver Rate Hike: जनवरी में चांदी की कीमतों ने जबरदस्त उछाल दिखाया। 1 जनवरी 2026 को 2.38 लाख रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 29 जनवरी तक यह 4 लाख के पार पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय संकेत, सुरक्षित निवेश की मांग और घरेलू खरीदारी से चांदी 1.62 लाख रुपये महंगी हुई। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज भाव 4.10 लाख रुपये है।

Image

जनवरी 2026 में इतनी महंगी हो गई चांदी (तस्वीर-Canva)

Silver Rate Hike: जनवरी का महीना चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए किसी रोमांचक स्टोरी से कम नहीं रहा। साल की शुरुआत 1 जनवरी 2026 को जब 1 किलोग्राम चांदी का दाम Rs.2,38,000 था, तब बाजार में न ज्यादा इतना उत्साह था और न ही किसी बड़े उछाल की उम्मीद थी, एक्सपर्ट्स कह रहे थे इस साल 3 लाख पार जा सकता है। कई एक्सपर्ट कह रहे थे कि इसमें बड़ी गिरावट होगी। निवेशक हालात को परख रहे थे और कारोबारी सतर्क नजर आ रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे जनवरी का महीना आगे बढ़ा, चांदी ने अपनी चमक दिखानी शुरू कर दी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और घरेलू बाजार में खरीदारी ने दामों को लगातार ऊपर की ओर धकेला। 29 जनवरी आते-आते चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई, जो महीने की मजबूत तेजी को दर्शाता है। खास बात यह रही कि 29 जनवरी को ही चांदी ने जनवरी का अधिकतम स्तर 4,06,863 रुपये को छू लिया। 1 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक 162000 रुपये से अधिक महंगी हो गई। यह उछाल उन निवेशकों के लिए बड़ी राहत और खुशी लेकर आया, जिन्होंने महीने की शुरुआत में ही दांव लगाया था। वहीं 1 जनवरी का Rs.2,38,000 का स्तर पूरे महीने का न्यूनतम दाम रहा। लेकिन चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए लगातार दुख दिन सामने आ रहे हैं। कुल मिलाकर जनवरी में चांदी का प्रदर्शन पूरी तरह चांदी को चांद पर पहुंचा दिया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

तारीख10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किग्रा चांदी का भाव
जनवरी 29, 2026₹4,100₹41,000₹4,10,000 (+30,000)
जनवरी 28, 2026₹3,800₹38,000₹3,80,000 (+10,000)
जनवरी 27, 2026₹3,700₹37,000₹3,70,000 (+10,000)
जनवरी 26, 2026₹3,600₹36,000₹3,60,000 (+25,000)
जनवरी 25, 2026₹3,350₹33,500₹3,35,000 (0)
जनवरी 24, 2026₹3,350₹33,500₹3,35,000 (-5,000)
जनवरी 23, 2026₹3,400₹34,000₹3,40,000 (+15,000)
जनवरी 22, 2026₹3,250₹32,500₹3,25,000 (-5,000)
जनवरी 21, 2026₹3,300₹33,000₹3,30,000 (+10,000)
जनवरी 20, 2026₹3,200₹32,000₹3,20,000 (+15,000)
जनवरी 01, 2026₹2,380₹23,800₹2,38,000

29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत में तेजी से उछाल आया और यह 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई, क्योंकि इसमें 4% की और बढ़ोतरी हुई। बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल संकेतों से सेफ-हेवन एसेट्स की मांग बढ़ी। MCX पर चांदी 4% बढ़कर 4,00,780 रुपये के नए हाई पर पहुंच गई। यह तेजी तब आई जब खबरें आईं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री कार्रवाई की धमकी दी है, साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मजबूत पॉलिसी और कमजोर डॉलर ने भी कीमती धातुओं को सपोर्ट किया। पॉलिसी के मोर्चे पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को बाजार की उम्मीदों के मुताबिक ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि दिसंबर में महंगाई अभी भी सेंट्रल बैंक के 2% के टारगेट से काफी ऊपर रहने की संभावना है।

ग्लोबल बाजारों में चांदी की कीमतें $120 प्रति औंस के करीब पहुंच गईं। स्पॉट चांदी 1.1% चढ़कर $117.87 प्रति औंस हो गई, जबकि सेशन की शुरुआत में यह रिकॉर्ड हाई $119.34 पर पहुंची थी। इस साल अब तक इस सफेद धातु में 60% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिसे सोने के सस्ते विकल्पों के लिए निवेशकों की मज़बूत मांग, लगातार सप्लाई की कमी और मोमेंटम-ड्रिवन खरीदारी से सपोर्ट मिला है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article