बिजनेस

चांदी का भाव आज का, 25 जून 2026: पहुंचा 6 महीने के निचले स्तर पर, जानें अपने शहर में चांदी के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 June 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं, खरीदने से पहले रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 June 2026 : चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आज चांदी में कमजोरी आई और इसकी कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) रह गई, जो 6 महीने का निचला स्तर है। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 0.56 प्रतिशत गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस के 6 महीने के निचले स्तर पर आ गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात 9 बजे तक 3.96% बढ़कर यानी 8431 रुपये बढ़त के साथ 2,21,506 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,13,075 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,14,300 रुपये प्रति किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 10000 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,22,035 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,15,485 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,16,541 रुपये किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
Silver 999 Fine₹2,14,960₹6,094₹2,507
Silver 925 Sterling₹1,98,838₹5,637₹2,319
Silver 900 Coin₹1,93,464₹5,485₹2,257
Silver 800 German₹1,71,968₹4,875₹2,006

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी (₹)100 ग्राम चांदी (₹)1 किलो चांदी (₹)
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,300₹23,000₹2,30,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,300₹23,000₹2,30,000
कटक₹2,300₹23,000₹2,30,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,300₹23,000₹2,30,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 4,000 रुपये गिर गई। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 4,000 रुपये गिरकर 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। पिछले सेशन में यह 10,500 रुपये की भारी गिरावट के बाद 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो दो हफ्ते से ज्याद समय में सबसे बड़ी गिरावट थी। विदेशी बाजारों में स्पॉट चांदी लगभग 2 प्रतिशत गिरकर 60.48 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 527 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,26,361 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.03 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article