बिजनेस

चांदी का भाव आज का 28 जून 2026: कीमतों में तेजी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में चांदी के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 June 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं, खरीदने से पहले रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 June 2026 : ईरान-अमेरिका में बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,22,100 रुपये किलो पर है। पिछले कारोबारी दिन यह 219,672 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,23,260 रुपये प्रति किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक 2,16,541 रुपये किलो थी। चूंकि शुक्रवार को मुहर्रम की वजह से बाजार बंद था और शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- सोने का भाव आज का 27 जून 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
Silver 999 Fine₹223260₹6329₹2604
Silver 925 Sterling₹206516₹5855₹2409
Silver 900 Coin₹200934₹5696₹2344
Silver 800 German₹178608₹5063₹2083

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
कटक₹2,350₹23,500₹2,35,000
केरल₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव और डॉलर की मजबूती के चलते निवेशकों की दिलचस्पी कमजोर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी का भाव 5,000 रुपये टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो पिछले छह महीनों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पहले 24 दिसंबर 2025 को चांदी 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती देखी गई थी। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी भी 0.56 फीसदी गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वहीं, वायदा बाजार में निचले स्तर पर खरीदारी लौटने से चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाला चांदी कॉन्ट्रैक्ट 175 रुपये यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 2,13,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा भी 0.21 फीसदी मजबूत होकर 57.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले सत्र में भारी बिकवाली के दबाव से चांदी कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन अब कम कीमतों पर खरीदारी बढ़ने से बाजार में थोड़ी मजबूती लौटती नजर आ रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article