बिजनेस

DA Hike News: इस राज्य में बढ़ा महंगाई भत्ता, पिछले साल से ही होगा लागू, कर्मचारियों को मिलेगी एकमुश्त मोटी रकम!

Dearness Allowance Hike News: लोकसभा चुनाव होते ही दो राज्यों में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई। एक राज्य में तो अभी बढ़ोतरी हुई लेकिन लागू एक साल पहले 1 जुलाई 2023 से माना गया। कर्मचारियों को पिछला पैसा एरियर के तौर पर मिलेगा।

Image

दो राज्यों में सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में हुई बढ़ोतरी

Dearness Allowance Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के तहत इस साल एक बार फिर महंगाई भत्ता का ऐलान होगा लेकिन इससे पहले देश के एक राज्य में नई सरकार बनते ही अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी DA की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। वो भी पिछले साल से ही लागू माना जाएगा। यानी बढ़ोतरी हुई अभी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी पिछले साल से ही मिलेगी। गौर हो कि लोकसभा चुनाव के सिक्किम में विधानसभा चुनाव हुए। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 10 जून 2024 को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिर अपनी सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी कर दी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू होगी। कर्मचारियों और पेंशनर्स को पिछले साल से अब तक सैलरी बढ़ोतरी वाला पैसा एरियर के तौर पर मिलेगा।

सिक्किम में भत्ते में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का यह फैसला सिक्किम की प्रेम सिंह तमांग की क्रांतिकारी मोर्चा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की और फिर इसका ऐलान किया। महंगाई में 4% की बढ़ोतरी के बाद सिक्किम में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 46% हो गया है। DA बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में राज्य के खजाने पर 174.6 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

बंगाल में भी बढ़ा डीए

उधर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की। डीए 4% बढ़ाकर 42% कर दिया गया है और यह 1 अप्रैल 2024 से लागू माना गया। कर्मचारियों को जून महीने का वेतन मिलने पर 2 महीने का एरियर भी मिलेगा। ममता सरकार के इस फैसले से पश्चिम बंगाल के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी होगी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2024 मानी जाएगी। 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा। गौर हो कि इस साल मार्च में महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 50% कर दिया गया था। यह बढ़ोतरी जनवरी 2024 से प्रभावी माना गया था। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दूसरी बढ़ोतरी दिवाली के आसपास होगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article